Vegetables For diabetic patient : जानिए शुगर के मरीज को नहीं खानी चाहिए ये सब्जियां

0
66
Vegetables For diabetic patien

Vegetables For diabetic patient: डायबिटीज की बीमारी को मैनेज करने का सबसे बड़ा नियम यही है कि आप ऐसी चीजों का सेवन ना करें जिनसे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता हो। हालांकि, बहुत सावधानी बरतने के बाद भी कई बार लोग उन चीजों का सेवन कर ही लेते हैं जो ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ा देती हैं। जैसे कुछ सब्जियां, जो हमारे घरों में बहुत ज्यादा इस्तेमाल की जाती हैं और उनको हेल्दी भी माना जाता है। लेकिन, डायबिटीज के मरीजों के लिए ये सब्जियां बहुत नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। यहां पढ़ें कुछ ऐसी ही सब्जियों के बारे में जो तेजी से रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ा सकती हैं।

आलू

डायबिटीज में सबसे पहले जिस सब्जी के सेवन से परहेज की सलाह दी जाती है वह आलू है। आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 70 से 90 के बीच का होता है, जो बहुत हाई होता है। वहीं, इसमें कार्ब्स का लेवल भी हाई होता है। ये दोनों ही स्थितियां डायबिटीज का रिस्क बढ़ा सकती हैं।

शकरकंद

आलू की तरह शकरकंद का सेवन भी डायबिटीज में मना किया जाता है। जैसा कि शकरकंद भी एक रूटी वेजिटेबल है और इसमें पोटैशियम, डाइटरी फाइबर और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन, शकरकंद का अधिक सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।

मक्का

बरसात में भूने हुए भुट्टे खाने हों या सर्दियों में बेबी कॉर्न की सब्जी, हर तरीके से मकई या मक्के का स्वाद लोगों को पसंद आता है। पर क्या आप जानते हैं कि मक्के का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 55 है जो मीडियम रेंज है। वहीं, कार्ब्स की मात्रा भी मक्का में अधिक होती है। इन दोनों कारणों से मक्के का सेवन डायबिटीज में नुकसानदायक साबित हो सकता है।