Nuh News : तावडू में सब्जियों के दामों में हुई वृद्धि से गृहणियों में रोष

0
151
vegetable prices increased
vegetable prices increased
तावडू। शहर में एक बार फिर सब्जियों के दामों में हुई वृद्धि से रसोई का जायका बिगड रहा है। महंगाई के चलते टमाटर लाल हो रहा है व अन्य सब्जियां भी महंगी होने के कारण गृहणियों के साथ-साथ आमजन को भी जेब ढीली होने से परेशानी का सामना करना पड रहा है।

सब्जियों के दामों में वृद्धि

गृहणी सरोज बाला, राज रानी, बबीता, मोनिका, स्वीटी, आशा, प्रवीन, अंजु, मोना, संतोष, नीलम, काजल, शारदा, कमलेश, रेणू, ममता, अन्नू, पूनम, सुनीता, अनीता, प्रियांसी, कमला आदि ने बताया कि पिछले कई दिनों से सब्जियों के दामों में वृद्धि होने से रसोई का जायका बिगडता जा रहा है। जिस कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। सब्जी मंडी में फुटकर विक्रेता नरेश कुमार ने बताया कि गत माह की अपेक्षा इस माह सब्जियों के दामों में उछाल आया है। मटर जो पहले 160 रूपए प्रति किलोग्राम था वह अब 240 रूपए प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं टमाटर मटर जो पहले 30 रूपए प्रति किलोग्राम था वह अब 60 रूपए प्रति किलोग्राम, गोभी जो पहले 30 रूपए प्रति किलोग्राम था वह अब 60 रूपए प्रति किलोग्राम, भिंडी जो पहले 40 रूपए प्रति किलोग्राम था वह अब 60 रूपए प्रति किलोग्राम, घीया जो पहले 30 रूपए प्रति किलोग्राम था वह अब 60 रूपए प्रति किलोग्राम, अदरक जो पहले 200 रूपए प्रति किलोग्राम था वह अब 280 रूपए प्रति किलोग्राम, नींबू जो पहले 100 रूपए प्रति किलोग्राम था वह अब 140 रूपए प्रति किलोग्राम, लहसुन जो पहले 200 रूपए प्रति किलोग्राम था वह अब 220 रूपए प्रति किलोग्राम, शिमला मिर्च जो पहले 100 रूपए प्रति किलोग्राम था वह अब 120 रूपए प्रति किलोग्राम हो गई है। उन्होंने बताया कि सब्जियों के बढ रहे दाम से उनकी दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। वहीं गृहणियों ने बताया कि अन्य वस्तुओं वह रोकथाम कर सकते हैं, लेकिन सब्जी रोटी तो खानी ही पडेगी। इस वजह से महंगाई में सब्जी खरीदना उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है।

यह भी पढ़ें: भाजपा कार्यकर्ता पर की फायरिंग, विरोध में लगा डेढ़ घंटे जाम

यह भी पढ़ें: Faridabad news : किसानों की आय दोगुना करने के लिए सरकार का ऐतिहासिक कदम : डॉ आनंद शर्मा