Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के मुताबिक रखें घर में चीजें, बनी रहेगी सुख शांति, जानें घर के लिए कौन पौधे होते हैं अशुभ

0
66
Vastu Shastra वास्तु शास्त्र के मुताबिक रखें घर में चीजें, बनी रहेगी सुख शांति, जानें घर के लिए कौन पौधे होते हैं अशुभ
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के मुताबिक रखें घर में चीजें, बनी रहेगी सुख शांति, जानें घर के लिए कौन पौधे होते हैं अशुभ

Vastu Tips, (आज समाज), नई दिल्ली: घर में हर चीज अगर आप वास्तु शास्त्र के मुताबिक रखें तो परिवार में हमेशा ही सुख-शांति बनी रहती है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो वास्तु शास्त्र में लिखीं सब बातों को मानते हैं, वहीं कुछ लोग वास्तु में बताई गई बातों की अनदेखी कर देते हैं।

पेड़-पौधे को लेकर भी कई तरह ही बातें

वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधे को लेकर भी कई तरह ही बातें बताई गई हैं। इसलिए प्लांट्स को घर में लगाते समय वास्तु का ध्यान रखना जरूरी है। वास्तु में कुछ पौधे बेहद ज्यादा अशुभ बताए गए हैं। कहते हैं कि इन पौधों को घर में लगाने से आपकी तरक्की रुक सकती है।

जानिए किन पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए

मेहंदी के पौधे में होता है बुरी आत्माओं का वास!

वैसे तो मेहंदी बहुत शुभ मानी जाती है, पर इसके पौधे को वास्तु के मुताबिक, घर में नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता है कि इस पौधे में बुरी आत्माओं का वास होता है, यही कारण कि मेहंदी को घर में नहीं लगाना चाहिए।

गलती से भी नहीं लगाएं बोनसाई का पौधा, रुक जाएगी तरक्की!

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बोनसाई का पौधा गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र की मानें तो यह पौधा व्यक्ति की तरक्की में रुकावट पैदा करने का काम करता है। ऐसे में इसे घर के अंदर बिल्कुल नहीं भी नहीं लगाना चाहिए। आप चाहे तो इसे घर के बाहर लगा सकते हैं।

जिंदगी बर्बाद कर देगा यह प्लांट!

कई लोग घर में कैक्टस का पौधा लगाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें तो घर के अंदर कभी भी कांटेदार पौधों को नहीं लगाना चाहिए। इससे इमेशा परिवार के बीच तनाव का माहौल बना रहता है। यह पौधा दुर्भाग्य लाने का काम करता है।

अस्वीकरण: उपरोक्त सूचना केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित हैं। आज समाज इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। में हमेशा ही सुख-शांति बनी रहती है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो वास्तु शास्त्र में लिखीं सब बातों को मानते हैं, वहीं कुछ लोग वास्तु में बताई गई बातों की अनदेखी कर देते हैं।