Vastu Tips for Money: इन पेड़ पौधों को लगाएं बरसेगा रुपया ही रुपया

0
14
Vastu Tips for Money इन पेड़ पौधों को लगाएं बरसेगा रुपया ही रुपया
Vastu Tips for Money: इन पेड़ पौधों को लगाएं बरसेगा रुपया ही रुपया
Vastu Tips for Money,  (आज समाज), नई दिल्‍ली: सनातन धर्म में पेड़ पौधों को भी पूज्यनीय माना जाता है। कई सारे पेड़ पौधे तो ऐसे हैं कि जिनकी पत्तियों के बिना पूजा – हवन जैसे शुभ कार्यों का होना भी मुमकिन नहीं है। इसलिए इन पौधों को अपने घर में जरूर लगाएं,इसके अलावा इन पत्तियों को अपने घर में सदैव रखें। यदि आप इन पत्तियों को अपने घर के भीतर रखेंगे तो मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद सदैव बना रहेगा। मां लक्ष्मी जी कभी आपके पास पैसों की तंगी भी नहीं होने देंगी।

जानें कौन से पेड़–पौधों की पत्तियों को हमेशा घर में रखना चाहिए

दरअसल, ये तो आप भी जानते हैं कि अशोक का पेड़ हिंदू धर्म में बहुत ही ज्यादा पूज्यनीय होता है। अक्सर इस पेड़ की पत्तियों का इस्तेमाल शुभ कार्यों और धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। अशोक के वृक्ष को अहिंसा वृक्ष भी कहते हैं। सनातन में इसे बहुत ही ज्यादा पूज्यनीय माना गया है। यदि आप आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं और अपने घर को धन और संपन्नता से भरना चाहते हैं तो अशोक की पत्तियों से ये उपाय जरूर अपनाकर देखें।
इन्हें करने से धन से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी और मां लक्ष्मी जी की विषेश कृपा सदैव बनी रहेगी:

आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अपनाएं इन वास्तु टिप्स को:

1. मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं और बिजनेस में ग्रोथ पाना चाहते हैं तो अशोक की पत्तियों की माला बनाकर घर एवम ऑफिस या दुकान जहां भी काम करते हैं वहां बाहर टांग दें। ऐसा करने से न केवल व्यापार में वृद्धि होगी बल्कि मुनाफा भी होगा और मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद भी आपके उपर सदैव बना रहेगा।

2. अशोक के पेड़ की जड़ को धन प्राप्ति के लिहाज से बहुत ही ज्यादा लाभकारी माना जाता है। इस पेड़ की जड़ को अपने घर में लेकर जाएं और इसे अच्छे से साफ करके मां लक्ष्मी जी के पैरों में छुआकर तिजोरी में रखवा दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी जी की कृपा बरसेगी और आपका धन दो गुना बढ़ेगा।

3. मान्यता है कि अशोक की पत्तियों को घर में रखने से मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। इसलिए शुक्रवार को आपको 11 अशोक की पत्तियों को एक लाल या पीले रंग के कपड़े में लपेटकर सोने के जेवर के बीचों बीच रख देना है। ऐसा करने से बचे हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे और घर में सुख समृद्धि भी बनी रहेगी।

4. अशोक के पेड़ में रोजाना जल अर्पण करने से मां भगवती जी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। सनातन धर्म के अनुसार ऐसा रोज करने से घर में कलेश, लड़ाई झगड़े, कर्ज मुक्ति जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

5. अशोक के पेड़ के नीचे रोज सुबह और शाम घी का दीपक। जला के रखने से भी मां लक्ष्मी जी अपनी कृपा बरसाती हैं। धन की कमी को दूर करती हैं और जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता उनके भी मन में भी सुधार आने लगता है।

SHARE