Vastu Tips For Kitchen: वास्तु के मुताबिक होनी चाहिए आपकी रसोई, ऐसा न होने पर जानें क्या है नुकसान

0
96
Vastu Tips For Kitchen वास्तु के मुताबिक होनी चाहिए आपकी रसोई, ऐसा न होने पर जानें क्या है नुकसान
Vastu Tips For Kitchen वास्तु के मुताबिक होनी चाहिए आपकी रसोई, ऐसा न होने पर जानें क्या है नुकसान

Kitchen Should Be According To Vastu, (आज समाज):  रसोई का सकारात्मक होना बेहद जरूरी है। इसकी वजह यह है क्योंकि यहां परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भोजन तैयार किया जाता है। रसोई घर में वास्तु के नियमों का पालन न करने पर न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य, बल्कि उसके आर्थिक व सामाजिक पक्ष पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

  • रसोई में खाली सिलेंडर नैऋत्य कोण में रखें
  • काले रंग से नकारात्मक ऊर्जा का निवास

आग्नेय कोण में होनी चाहिए रसोई

वास्तु के अनुसार घर में अग्नितत्व की दिशा आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व) में रसोई बनानी चाहिए। आग्नेय दिशा, अग्नि के रजस गुण के कारण रसोई लिए उपयुक्त मानी गई है। यदि इस दिशा में इसे बनाना असंभव है, तो उसे केवल उत्तर-पश्चिम भाग में बनाएं क्योंकि दक्षिण-पूर्व (आग्नेय) एवं उत्तर-पश्चिम(वायव्य) कोण में रजस ऊर्जा का शत-प्रतिशत प्रभाव रहता है।

ये दोनों क्षेत्र खाना पकाने, खाने और वातार्लाप करने जैसी गतिविधियों के लिए उत्तम माने गए हैं। इन दिशाओं के अलावा भी यदि आपकी रसोई वास्तु सम्मत दिशाओं में न बनी होकर किसी और दिशा में बनी हुई है, तो बिना तोड़-फोड़ के रसोई की आंतरिक व्यवस्था को वास्तु के अनुरूप करके वास्तुदोष दूर कर सकते हैं।

ऐसे हो रसोई की आंतरिक व्यवस्था

रसोईघर में चूल्हा आग्नेय कोण में रखें। खाना पकाने वाले का मुंह पूर्व दिशा की तरफ हो। इससे धन में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पीने योग्य पानी के बर्तन और हाथ धोने के लिए नल ईशान कोण में होना चाहिए। रसोई में सिंक यानि बर्तन धोने की दिशा के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा शुभ मानी गई है। टोस्टर, गीजर या माइक्रोवेव, ओवन आग्नेय कोण में रखना लाभदायक होगा। मिक्सर, आटा चक्की, जूसर आदि आग्नेय कोण के निकट दक्षिण में रखना शुभ होगा।

रसोई में इस दिशा में रखें रेफ्रीजिरेटर

अगर आपने रेफ्रीजिरेटर रसोई में रखना है तो इसे दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर रखें। ईशान या नैऋत्य कोण पर बिल्कुल नहीं रखें। मसाले के डिब्बे, बर्तन, चावल, दाल, आटा आदि के डिब्बे दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम में रखना वास्तु सम्मत है। खाली सिलेंडर नैऋत्य कोण में रखें एवं प्रयोग होने वाला सिलेंडर दक्षिण दिशा की ओर रखें।

ऐसा होना चाहिए दीवारों का रंग

वास्तु के अनुसार रसोई की दीवारों का रंग हल्का नांरगी होने के साथ क्रीम रंग करवाना शुभता में वृद्धि करेगा। रसोईघर में काले और नीले रंग के प्रयोग से बचें। वास्तु शास्त्र मानता है कि काले रंग के प्रयोग से रसोई में नकारात्मक ऊर्जा का निवास होता है। साथ ही घर में आर्थिक हानि होने की भी संभावना बढ़ जाती है। अगर रसोई में पहले से काले रंग का पत्थर लगा हुआ है, तो इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए रसोई में स्वास्तिक बना सकते हैं। इससे वहां का वातावरण सकारात्मक हो जाएगा। रसोई में  भूलकर भी काले पत्थर का उपयोग न करें।