Vande Bharat tain : रेल लिंक परियोजना के तहत यहां चलने वाली है वंदे भारत एक्सप्रेस,जानिए किराया

0
131
Vande Bharat tain : रेल लिंक परियोजना के तहत यहां चलने वाली है वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए किराया
Vande Bharat tain : रेल लिंक परियोजना के तहत यहां चलने वाली है वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए किराया

Vande Bharat tain : आज के आधुनिक युग में वंदे भारत ट्रेन भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों में से एक है। हर व्यक्ति इस ट्रैन में सफर करना चाहता है और सफर का आनंद लेना चाहता है। दूर दराज स्थानों पर जाने के लिए वंदे भारत ट्रैन का नाम सबसे पहले लिया जाता है।

इस समय भारत की पटरियों पर करीब 60 जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं हर जगह वंदे भारत की सेवाएं लोगो को दी जा रही है। इसी कड़ी में उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) परियोजना के तहत वंदे भारत भी चलाई जाएगी।

सफर महज तीन घंटे में

जिससे जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा करने वाले लोगों का काफी समय बचेगा। श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक का सफर महज तीन घंटे में पूरा हो जाएगा। अगर अभी की बात करें तो सड़क मार्ग से इसमें 6-7 घंटे लगते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की बुकिंग कब से शुरू होगी।

कटरा से श्रीनगर के लिए शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन खुद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को कटरा से जम्मू-कश्मीर श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे।

इसके बाद इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। हालांकि इस संबंध में रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। फिलहाल जम्मू रेलवे स्टेशन निर्माणाधीन है। इसलिए वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवाएं अस्थायी तौर पर कटरा से शुरू होंगी। आपको बता दें कि इसी साल 23 जनवरी को भारतीय रेलवे की ओर से पहली बार श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन से श्रीनगर रेलवे स्टेशन तक वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन किया गया था।

किराया

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा का किराया दूरी और कोच के प्रकार के हिसाब से तय किया जाएगा। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार कटरा से श्रीनगर जाने के लिए चेयर कार का किराया 800 रुपये से 1000 रुपये के बीच हो सकता है। वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1600 रुपये से 2000 रुपये के बीच हो सकता है।

यह भी पढ़ें : Tatkal Ticket Booking : क्या तत्काल टिकट का समय बदल दिया गया है ? जाने जानकारी