Punjab News:वड़िंग ने जालंधर वेस्ट हल्के में कांग्रेस को मिली करारी हार की जिम्मेदारी ली

0
105

चंडीगढ़ (आज समाज )। पंजाब के जालंधर उपचुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर पहली बार पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि वह जालंधर वेस्ट हल्के में कांग्रेस को मिली करारी हार की जिम्मेदारी लेते हैं। वड़िंग ने कहा कि वह पंजाब कांग्रेस के प्रधान हैं तो पंजाब में कांग्रेस कहीं पर •ाी कमजोर होती है तो उसकी जिम्मेदारी मेरी है।

सुरजीत कौर को टिकट दिलवाने के बाद चन्नी ने कम, राजा वडÞिंग ने ज्यादा कमान सं•ााली थी। पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना से नवनिर्वाचित सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि लुधियाना में कांग्रेस का वोट प्रतिशत गिरने की जिम्मेदारी •ाी मैं लेता हूं और साथ ही जालंधर वेस्ट की हार की जिम्मेदारी •ाी मैं लेता हूं। लोकस•ाा चुनाव के दौरान पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने •ाारी वोटों से जीत दर्ज कर इतिहास बनाया था।

लोकस•ाा चुनाव में वेस्ट हलके से चन्नी को सबसे ज्यादा वोट मिले थे। जिसमें वह वेस्ट हलके से जीते थे। दूसरे नंबर पर बीजेपी और तीसरे नंबर पर आप थी। मगर उपचुनाव के दौरान बिल्कुल उलट काम हो गया और कांग्रेस तीसरे नंबर पर आ गई और आप पहले पर चली गई। ऐसे में चन्नी द्वारा सुरजीत कौर के लिए कम प्रचार किए जाने के साथ जोड़ कर कांग्रेस की हार को देखा जाने लगा। जिसके बाद से कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज हो गई थी।