
0 से 5 साल तक के बच्चों को लगाएंगे जाएंगे टीके
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र : स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज से बच्चों की गंभीर बीमारियों से होने वाली मृत्यु को रोकने के लिए वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। आज से शुरू होने वाले इस वैक्सीनेशन अभियान के तहत 0 से 5 साल तक के बच्चों को टीके लगाएंगे जाएंगे।
इसमें उन बच्चों को कवर किया जाएगा, जो किसी कारण से अब तक वैक्सीन लगने से छूटे (ड्रॉप आउट) हुए हैं। इस अभियान के तहत हर बुधवार और शनिवार को बच्चों को टीका लगाया जाएगा। अभियान में गर्भवतियों को भी शामिल किया गया है। उनको विभाग की ओर से वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें भी उन महिलाओं को वैक्सीन लगेगी, जो किसी वजह से छूट गई थीं।
इन बीमारियों से बचाव के लिए लगाएंगे जाएंगे टीके
कार्यक्रम की नोडल आॅफिसर डॉ. मनीषा सिंह के मुताबिक, अभियान के दौरान बच्चों को खसरा, गल गोटू, काली खांसी, टिटनेस और निमोनिया जैसी बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए जाएंगे। ये वैक्सीन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत बनाएगी। साथ ही कई खतरनाक बीमारियों से उनका बचाव करेगी।
ये भी पढ़ें : हिसार के महिला पुलिस स्टेशन में कबड्डी प्लेयर दीपक हुड्डा से मारपीट