UtterPardesh News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ पूरा हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत

0
111
The 36-hour waterless fast was completed with offering water to the rising sun
  • छठ घाटों पर दिखा आस्था का सैलाब, छठी मैया के गीतों से गूंजा शहर

(UtterPardesh News) गाजियाबाद। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व शुक्रवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हो गया। इसी के साथ व्रतियों का 36 घंटे लंबा निर्जला व्रत भी पूरा हो गया। इस मौके पर भगवान भास्कर और छठी मैया से अच्छे स्वास्थ्य, शांति, वैभव और सौहार्द की काम की गई। व्रतियों ने सुबह चार बजे से छह घाटों पर पहुंचना शुरू कर दिया था। मुख्य घाट हिंडन पर तो मानों श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा था।

छठी मैया के गीतों के साथ सूर्य की उपासना के साथ ही खुशहाल की मंगलकामना करते व्रतियों ने पूजा अर्चना के बाद घरों को वापसी की।  मंगलवार को नहाय खाय से शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू हुआ। मुख्य पर्व बृहस्पतिवार को रहा। व्रतियों ने हजारों की संख्या में हिंडन घाट पर पहुंचकर डूबते सूर्य का अर्घ्य देकर उपासना की। इस मौके पर नगर निगम की ओर से लेजर बीम शो का आयोजन कर कार्यक्रम में चार चांद लगाने का प्रयास किया। नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के साथ मेयर सुनीता दयाल स्वयं छठ घाट पर मौजूद रहीं और व्रतियों के ऊपर पुष्प वर्षा करते हुए छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

छठ एक ऐसा महापर्व है जिसका पूर्वांचल के हर व्यक्ति को साल भर इंतजार रहता है। इस बार 5-9 नवंबर तक यह महापर्व मनाया गया और सूर्य देव एवं उनकी बहन छठी मैया की उपासना की गई।चार दिवसीय छठ महापर्व के अवसर पर बीजेपी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने शहर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में वो यहां छठ पर्व को मनाते हुए सभी श्रद्धालुओं से मिले और उन्हें बधाई देते हुए छठ माई के पूजन में शामिल हुए। छठ माई से आशीर्वाद लिया। इस दौरान संजीव शर्मा काफी उत्साहित दिखे। इसी के साथ भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने भी संजय नगर सेक्टर- 23 में हो रहे छठ पूजा का दर्शन किया।

शुक्रवार सुबह 5 बजे से संजय नगर सेक्टर- 23 में पंडित उग्रनाथ वत्स के जी ब्लॉक पानी की टंकी वाले घाट, डी एन सिंह वाले पुलिस चौकी पानी की टंकी घाट, गौरी शंकर सिंह के बी ब्लॉक पार्क के घाट और सियाराम यादव के गुलधर पार्क वाले घाट छठ पूजा में शामिल होने के लिए पहुंचना शुरू किया। सभी को बधाई शुभकामनाएं देते हुए छठ वृत्तियों को शीश झुकाकर नमन किया तथा सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी। छठ माई से आशीर्वाद प्राप्त कर समितियों को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी।

 

यह भी पढ़ें :  Sirsa News : न्यायालय में आज नहीं लगेगी विशेष लोक अदालत