UtterPardesh News : ड्रग सप्लायर दबोचा, 55 लाख की अफीम पकडी 

0
7
Drug supplier nabbed, opium worth Rs 55 lakh seized
  • झारखंड से लाकर दिल्ली एनसीआर में करता था सप्लाई 

(UtterPardesh News) गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच ने झारखंड निवासी एक युवक को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 55 लाख की अफीम बरामद करने का दावा किया है। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि युवक पिछले करीब एक साल से झारखंड से लगातार दिल्ली- एनसीआर इलाके में अफीम सप्लाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी झारखंड से ट्रेन या बस में अफीम लाता और पहले से तय स्थानों पर सप्लाई करता था। बीच में यह मोबाइल फोन भी इस्तेमाल नहीं करता था।

एडीसीपी ने बताया कि क्राइम ब्रांच और थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र से अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने अपना नाम मनीष यादव बताया है। मनीष यादव के कब्जे से पुलिस को दो किलो से अधिक अफीम बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक बरामद अफीम की कीमत 55 लाख रुपए है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि पहले वह ड्राइवरी का काम करता था, लेकिन उसमें ज्यादा पैसे नहीं मिलते थे और उसका परिवार आर्थिक तंगी से परेशान रहता था।

मनीष यादव की मुलाकात सकलदेव यादव से हुई जो झारखंड का रहने वाला है। सकलदेव ने मनीष को अफीम सप्लाई का जिम्मा सौंपा। वह एक चक्कर पर 20 हजार रुपए मनीष को दिया करता था। मनीष अब तक बरेली, बदायूं, मुरादाबाद, गांजियाबाद दिल्ली- एनसीआर, पंजाब और हरियाणा जाकर लगातार अफीम की सप्लाई कर रहा था। मनीष की खास बात यह थी कि जब यह झारखंड से चलता था तो उसके बाद जब तक वो अफीम सप्लाई न कर दे किसी से बात नहीं करता था।

 

ये भी पढ़ें : Fatehabad News : बिना अनुमति के कोई राजनीतिक दल या उम्मीदवार चुनाव प्रचार के लिए लाउड स्पीकर प्रयोग कर नहीं सकते : एसडीएम