Utter Pardesh News : मेयर और अधिकारियों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की

0
42
The mayor and officials showered flowers on the Kanwariyas

(Utter Pardesh News ) गाजियाबाद। श्रावण शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मेयर सुनीता दयाल और अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा की। मेरठ तिराहे पर पुष्प वर्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। कांवड़ियों के स्वागत के लिए एक मंच तैयार किया गया था, इसके अलावा जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह हाईड्रोलिक क्रेन पर चढ़कर कांवड़ियों पर फूल बरसाए। पुष्प वर्षा के दौरान मेयरसुनीता दयाल, जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, नगर आयुक्त  विक्रमादित्य सिह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार समेत अन्य अधिकारी स्वागत मंच से फूल बरसाते देखे गए। इससे पूर्व जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा गंगनहर घाट पर नगर पालिका परिषद मुरादनगर के प्रशासनिक कैम्प में भी शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई।

जगह-जगह आराम करने हेतु कैम्पों की व्यवस्था की

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के लिहाज से गाजियाबाद एक महत्वपूर्ण जनपद है, शिव भक्त कांवड़िए हरिद्वार से जल लेकर गाजियाबाद आते हैं जो दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में जाते हैं। जनपद गाजियाबाद तक आते-आते कांवड़ियों को थकान, अनिन्द्रा, पैरों में छाले सहित अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए हमें अपना जनपद उसी के अनुरूप तैयार करना होता है। हमने कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व ही कांवड़ियों के लिए सुगम राह, साफ-सुथरा वातावरण, जगह-जगह चिकित्सा सुविधाएं, सुरक्षित वातावरण तैयार किया और सिविल डिफेंस, एनजीओ सहित अन्य व्यापारियों/उद्योगपतियों के सहयोग से भोजन एवं पानी की व्यवस्था, जगह-जगह आराम करने हेतु कैम्पों की व्यवस्था की है।

गाजियाबादवासी धर्म के क्षेत्र में दिल खोलकर तन-मन-धन से भक्तों की सेवा में लगा रहते हैं। उसी प्रकाश पुलिस विभाग, जिला प्रशासन, नगर निगम, विद्युत विभाग, चिकित्सा विभाग, सिविल डिफेंस, समाजसेवी एनजीओ सहित अन्य के द्वारा भी पूर्ण सहयोग करत हुए कांवड़ यात्रा को सम्पन्न कराने में विशेष योगदान दे रहे हैं। मीडिया बन्धुओं द्वारा जनपदवासियों के हित एवं किसी भी कार्य को सफल एवं सुव्यवस्थित कराने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाता है।

जिलाधिकारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पावन पर्व शिवरात्रि के एक दिन पूर्व पुष्प वर्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिससे शिव भक्त कांवड़ियों को आगे की यात्रा हेतु उत्साहवर्धन होता है और शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा करने से हमें भी आनन्द की अनुभूति होती है। डीएम ने कहा कि पूर्व की वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष की तैयारियों अधिक सुव्यवस्थित एवं अच्छी रही। इस दौरान जो भी कमी रह गई होगी उसे आगामी वर्षों में सुधार करते हुए और अधिक सुव्यवस्थित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें: Bhiwani News : 16 अगस्त तक किसान करवाएं अपनी खरीफ फसल का बीमा

यह भी पढ़ें: Jind News : ट्रक ने मारी टक्कर, राजस्थान के डाक कावडिए की मौत

यह भी पढ़ें: Jind News : सावन शिवरात्रि पर आज श्रद्धालु करेंगे भगवान शिव का अभिषेक