Utter Pardesh News : आज करें शिवरात्रि का व्रत, शनिवार शाम तक होगा शिवरात्रि का जलाभिषेक ः महंत नारायण गिरि

0
42
Keep the fast of Shivratri today, Shivratri Jalabhishek will be done by Saturday evening: Mahant Narayan Giri

(Utter Pardesh News) गाजियाबाद। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में त्रयोदशी का जलाभिषेक शुरू हो चुका है। शिवरात्रि का जलाभिषेक शुक्रवार करीब साढ़े बजे शुरू होगा। जलाभिषेक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। सावन के प्रदोष व्रत का महत्व अलग होता है। गुरूवार माह का पहला प्रदोष व्रत रखा गया। अब शुक्रवार को शिवरात्रि का व्रत होगा।

शुक्रवार को अपरान्ह 3 बजकर 36 मिनट से ‌शिवरात्रि का जलाभिषेक शुरू होगा। उन्होंने कहा दूधेश्वरनाथ मंदिर की बड़ी मान्यता है, हर साल यहां लाखों शिव भक्त जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। चतुर्दशी यानि सावन शिवरात्रि का जल शनिवार को अपरान्ह 3 बजकर 50 मिनट तक चढ़ेगा। महंत नारायण गिरि ने शिवभक्तों से अपील की कि स्थानीय भक्त जलाभिषेक करने के लिए 3 अगस्त की प्रात: 4 बजे से आएं तो ज्यादा सुविधाजनक रहेगा। कावंडियों के बीच में जलाभिषेक करने के लिए उन्हें काफी इंतजार करना पड़ सकता है, जिससे उन्हें असुविधा हो सकती है। शनिवार 3 अगस्त को प्रात: 4 बजे से जलाभिषेक करने के लिए आएंगे तो पूजा व दर्शन करने में आसानी रहेगी। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने बताया कि त्रयोदशी का जलाभिषेक शुरू होने के कारण मंदिर के कपाट अब 48 घंटे तक खुले रहेंगे। इस दौरान कांवडिएं आसानी से जलाभिषेक कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: Bhiwani News : 16 अगस्त तक किसान करवाएं अपनी खरीफ फसल का बीमा

यह भी पढ़ें: Jind News : ट्रक ने मारी टक्कर, राजस्थान के डाक कावडिए की मौत

यह भी पढ़ें: Jind News : सावन शिवरात्रि पर आज श्रद्धालु करेंगे भगवान शिव का अभिषेक