Utter Pardesh News : मेरठ तिराहे पर इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम का शुभारंभ

0
47
Integrated Control Room inaugurated at Meerut Tiraha
Integrated Control Room inaugurated at Meerut Tiraha

(Utter Pardesh News) गाजियाबाद। पुलिस कमीशनरेट, जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस गाजियाबाद के संयुक्त तत्वाधान में मेरठ तिराहे पर इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया गया है। हर वर्ष की भांति मेरठ तिराहे पर स्थापित इस इंटीग्रेटिड कन्ट्रोल रूम से पूरे जनपद में कांवड़ यात्रा मार्ग की निगरानी होगी। डीसीपी राजेश कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट ने संयुक्त रूप से कंट्रोल रूम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसीपी नंदग्राम रवि कुमार उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्र और चीफ वार्डन सिविल डिफेंस ललित जायसवाल ने मुख्य और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि डीसीपी राजेश कुमार ने कांवड़ के समय व्यवस्था में लगे  सभी विभागों की तारीफ की और विशेष रूप से सिविल डिफेंस के निस्वार्थ सेवा भाव की तारीफ की। सिटी मजिस्ट्रेट अजय ने भी कहा इतना गुरूतर कार्य बिना सभी के सहयोग के किया जाना संभव नहीं है। प्रभारी कंट्रोल रूम उप आयुक्त श्रम अनुराग मिश्र ने सभी विभागों के योगदान की प्रशंसा की विशेष रूप से चीफ वार्डन ललित जायसवाल के नेतृत्व में सिविल डिफेंस गाजियाबाद द्वारा कंट्रोल रूम एक स्थापना में उनके योगदान को सराहा। चीफ वार्डन ललित जायसवाल जी ने सभी विभाग नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग,मीडिया और आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया।

 

यह भी पढ़ें: Jind News : एनएचएम के तहत लगे कर्मियों की हडताल तीसरे दिन भी जारी

यह भी पढ़ें: Jind News : कंप्यूटर लैब सहायकों ने मांगों को लेकर धरना दिया

 यह भी पढ़ें: Jind News : हर सोमवार को सावन में शिव की पूजा से मिलता है विशेष लाभ : भारतेंदू शास्त्री