Utter Pardesh News : जीडीए ने बेसमेंट में संचालित गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए शुरू किया अभियान

0
45
GDA launched a campaign to curb activities conducted in basements

(Utter Pardesh News) गाजियाबाद। देश की राजधानी दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के दौरान तीन छात्रों की मौत के बाद जीडीए ने भी बेसमेंट में चल रही गतिविधियों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। ओएसडी गुंजा सिंह नेकरीब एक दर्जन इमारतों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजनगर एक्सटेंशन में तीन स्कूलों द्वारा बेसमेंट में कुछ गतिविधियां संचालित किए जाने की जानकारी मिली, ओएसडी ने सभी स्कूलों को बेसमेंट में गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए हैं।

मानक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किये जाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा

ओएसडी गुंजा सिंह ने बताया कि शासन के आदेश और जीडीए वीसी अतुल वत्स के निर्देशन में प्राधिकरण क्षेत्र में स्थित भवनों के बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर अवैधानिक गतिविधियों के नियंत्रण एवं मानक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किये जाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जीडीए वीसी ने सभी जोन में प्रभारी प्रवर्तन, सहायक अभियंता, अवर अभियंता की टीम को विशेष अभियान दल का सदस्य बनाते हुये निर्देश दिये हैं कि जिन्हें पूर्व में नोटिस जारी हैं, उन पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही कर सीलिंग कर दी जाए एवं किसी को नोटिस जारी नहीं है तो चिन्हांकन कर तत्काल नोटिस दिया जाये। अपने जोन में स्थित सभी बेसमेंटों का निरीक्षण किया जाये।
जीडीए वीसी के निदेर्शों के अनुपालन में प्रवर्तन जोन-1 के क्षेत्रान्तर्गत गठित अभियान दल द्वारा राजनगर एक्सटेंशन स्थित बचपन स्कूल का निरीक्षण किया गया। स्कूल के बेसमेन्ट में बच्चों का प्ले एरिया संचालित था। वीवीआईपी एसेट्स में संस्कार स्कूल संचालित है। बेसमेन्ट एरिया में कोचिंग के संबंध में अवगत कराया गया, जिसको बन्द कराये जाने के निर्देश दिये गये। स्कूल प्रबन्धन से बेसमेन्ट एरिया में चल रही गतिविधि को तत्काल बन्द किये जाने तथा परिवर्तन स्कूल के बेसमेन्ट का निरीक्षण किया गया। स्कूल के बेसमेन्ट में संचालित प्ले एरिया म्यूजिक रूम, डान्स रूम, आर्ट स्टूडियो आदि गतिविधि संचालित पायी गयीं। स्कूल प्रबन्धन को संचालन को बन्द किये जाने के निर्देश दिये गये तथा प्रवर्तन जोन-3 के अन्तर्गत राजनगर आवासीय योजना स्थित व्यवसायिक केन्द्र, आरडीसी में संचालित विभिन्न कोचिंग सेन्टरों का भी स्थल निरीक्षण किया गया।

 

यह भी पढ़ें: Bhiwani News : 16 अगस्त तक किसान करवाएं अपनी खरीफ फसल का बीमा

यह भी पढ़ें: Jind News : ट्रक ने मारी टक्कर, राजस्थान के डाक कावडिए की मौत

यह भी पढ़ें: Jind News : सावन शिवरात्रि पर आज श्रद्धालु करेंगे भगवान शिव का अभिषेक