Uttarakhand Avlanche: केदारनाथ मंदिर के पास टूटा ग्लेशियर, खाई में समाया बर्फ का गुबार

0
85
Uttarakhand Avlanche केदारनाथ मंदिर के पास टूटा ग्लेशियर, खाई में समाया बर्फ का गुबार
Uttarakhand Avlanche : केदारनाथ मंदिर के पास टूटा ग्लेशियर, खाई में समाया बर्फ का गुबार

Avlanche Near Kedarnath Temple, (आज समाज), देहरादून: उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के पास चोराबाड़ी से ऊपर हिमालय की पर्वत शृंखलाओं में आज एक ग्लेशियर टूट गया। ग्लेशियर टूटते ही बर्फ का गुबार उठा और कुछ देर बाद वह गहरी खाई में समा गया। घटना सुबह पांच बजे की है। इसमें किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले शनिवार को हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से 8 गाड़ियां बह गई थीं।

लोगों ने कैमरे में कैद किया दृश्य

मंदिर क्षेत्र में मौजूद कई यात्रियों ने इस प्राकृतिक दृश्य को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गांधी सरोवर के ऊपर सुबह करीब पांच बजे हिमस्खलन हुआ। उन्होंने बताया कि इसमें जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

आठ जून को भी टूटा था ग्लेशियर

गौरतलब है कि यहां बीती आठ जून को भी ग्लेशियर टूटने की घटना हुई थी। बीते वर्ष मई और जून में भी चोराबाड़ी से लगे कंपेनियन ग्लेशियर क्षेत्र में 5 बार हिमस्खलन हुआ था। इससे पहले 2022 में सितंबर और अक्टूबर में क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ था।

झारखंड : एक निमार्णाधीन पुल गिरा

झारखंड के गिरिडीह जिले में मानसून की पहली बारिश में ही एक निमार्णाधीन पुल गिर गया। गिरिडीह के देवरी प्रखंड में अरगा नदी पर यह पुल 5.5 करोड़ की लागत से बन रहा था। लेकिन, शनिवार को बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया। रविवार को नदी की तेज धारा में पुल का गर्डर टूट कर गिर गया।

उत्तर भारत के राज्यों से लेकर पूर्वोत्तर तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 2 जुलाई तक आॅरेंज अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश में रेड अलर्ट है। मेघायल, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 जून से 3 जुलाई के बीच 64.5 से 204.4 बारिश होने की संभावना है।