Uttarakhand: चमोली में एवलांच के कारण फंसे 50 मजदूर निकाले, 4 अब भी लापता

0
91
Uttarakhand
Uttarakhand: चमोली में एवलांच के कारण फंसे 50 मजदूर निकाले, 4 अब भी लापता, बचाव अभियान जारी
  • बद्रीनाथ के पास माना गांव में 28 फरवरी को हुआ था एवलांच 

Chamoli Avalanche Updates, (आज समाज), देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले में हुए हिमस्खलन के कारण फंसे 54 में से 50 मजदूरों को निकाल लिया गया है। 50 में से गंभीर रूप से घायल 4 मजदूरों की मौत हो गई है और 4 अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। देहरादून के रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने यह जानकारी दी है। भारतीय सेना ने कहा कि बद्रीनाथ के पास माना गांव में शुक्रवार सुबह एवलांच के बाद 54 सीमा सड़क संगठन के कर्मचारी बर्फ के नीचे फंस गए थे। हिमस्खलन ने बीआरओ शिविर को प्रभावित किया, जिससे श्रमिक आठ कंटेनरों और एक शेड के अंदर दब गए।

ये भी पढ़ें : J&K Weather: डोडा और राजौरी में भारी बर्फबारी, हिमाचल के 4 जिलों में अलर्ट जारी

पहले 55 बताई गई थी फंसे 50 मजदूरों की संख्या

पहले बताया जा रहा था कि हिमस्खलन के कारण 55 मजदूर फंसे हैं, लेकिन अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि हिमाचल के कांगड़ा का रहने वाला सुनील कुमार नाम का एक मजदूर बिना बताए कैंप से अपने घर चला गया था। सुनील के घर वालों ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। चमोली के जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने बताया कि कुल मिलाकर, 50 लोगों को बचाया गया है, और अन्य लापता लोगों का पता लगाने के लिए खोज अभियान चल रहा है।

ये भी पढ़ें : Jammu-Kashmir: बाढ़ में फंसे 11 मजदूर बचाए, पुंछ नदी में गिरी कार, 7 लोग सुरक्षित निकाले, बोल्डर गिरने से मां-बेटे की मौत

आज शाम तक आपरेशन पूरा होने की उम्मीद : आर्मी

मध्य कमान में जनरल आफिसर कमांडिंग (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने कहा कि मौसम और सड़क की स्थिति अनुकूल होने पर यूएवी और रडार सहित सभी सहायता सेवा में लगा दी जाएंगी। उन्होंने कहा, फिलहाल, हताहतों को निकालने के लिए हवाई प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि सभी एजेंसियों के साथ समन्वय के साथ, हम आज शाम तक आपरेशन पूरा कर लेंगे।

बचाव कार्यों के लिए 200 से अधिक कर्मी तैनात : सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अत्यधिक बर्फबारी से बचाव प्रयासों में बाधा आ रही है। उन्होंने हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी किया। सीएम ने कहा, लगातार बर्फबारी के कारण क्षेत्र के पांच से अधिक ब्लॉकों में बिजली और इंटरनेट बंद है। हम जल्द से जल्द क्षेत्र में कनेक्टिविटी बहाल कर देंगे। बचाव कार्यों के लिए 200 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें : World News: बोलीविया के पोटोसी क्षेत्र में बस हादसा, 37 लोगों की मौत, 39 घायल