ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रयासों की सराहना की

Russia–Ukraine War (आज समाज), वाशिंगटन : रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रयासों की सराहना करते हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का स्वागत किया। कीर ने कहा कि तीन साल से चल रहे युद्ध समाप्त होने के बाद यूक्रेन में स्थायी शांति के लिए अमेरिका का नेतृत्व आवश्यक होगा। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा, हम यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘मैं शांति बहाल करने और नरसंहार को रोकने के लिए ट्रंप की प्रतिबद्धता का स्वागत करता हूं। ब्रिटिश पीएम ने कहा ‘शांति वैसी नहीं हो सकती जो हमलावर को पुरस्कृत करती है या ईरान जैसी शासन व्यवस्था को बढ़ावा देती है। इतिहास को शांति निमार्ता के पक्ष में होना चाहिए, आक्रमणकारी के पक्ष में नहीं।

यह बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते गुरुवार को कहा कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को समाप्त करने के लिए बातचीत बहुत आगे बढ़ चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि युद्ध समाप्त करने के लिए समझौता करने का बहुत कम समय बचा है। ट्रंप ने कहा, ‘मौत के इस चक्र को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए, मैंने राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ लगातार बात की है।

रूस को रोकने के लिए यूक्रेन योजना बनाएगा

रूस और यूक्रेन का हिंसक संघर्ष खत्म करने के मुद्दे पर स्टार्मर ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ योजना पर चर्चा हुई। इससे यूक्रेन को मदद मिलेगी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन में कार्रवाई के लिए वापस आने से रोकने के लिए यूक्रेन योजना बनाएगा। ब्रिटेन और अमेरिका पूरी ताकत के साथ मदद करेंगे। ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, उन्होंने पीएम स्टार्मर को रूस के साथ यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के अमेरिकी प्रयासों के बारे में जानकारी दी। तीन साल के भयानक संघर्ष में लगभग 1 मिलियन यूक्रेनियन और रूसी मारे गए हैं।

ये भी पढ़ें : Uttarakhand Avalanche Update : माना हिमस्खलन बचाव अभियान समाप्त

ये भी पढ़ें : Breaking Hindi News : मुश्किल में फंसी पूर्व सेबी अध्यक्ष माधवी