US Deportation: भारतीय अप्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा अमेरिका का विमान

0
63
US Deporation
US Deporation: अमेरिका भारतीयों को लेकर विमान अमृतसर पहुंचा यूएस एयरफोर्स का विमान

US Airforce Plane Lands In Amritsar, (आज समाज), अमृतसर: अमेरिका में कथित तौर पर अवैध रूप से घुसे भारतीय अप्रवासियों को लेकर यूएस एयरफोर्स का पहला सी-17 ग्लोबमास्टर आज दोपहर में पंजाब के अमृतसर स्थित  श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। सूत्रों के अनुसार 104 भारतीय नागरिकों को लेकर यह विमान अमृतसर पहुंचा। इसमें 11 चालक दल के सदस्य और 45 अमेरिकी अधिकारी सवार थे। विमान 4 फरवरी को सुबह 3 बजे टेक्सास के सैन एंटोनियो से रवाना हुआ था।

सबसे अधिक निर्वासित गुजरात और हरियाणा से

विमान में सवार यात्रियों में हरियाणा, गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और चंडीगढ़ के भारतीय नागरिक शामिल थे।सबसे अधिक 33-33 निर्वासित लोग गुजरात और हरियाणा से हैं। वहीं पंजाब से 30, तीन महाराष्ट्र से और दो-दो उत्तर प्रदेश व चंडीगढ़ से हैं। इनमें 25 महिलाएं, 12 नाबालिग और एक चार वर्षीय बच्चा भी शामिल है। अड़तालीस निर्वासित लोग 25 वर्ष से कम आयु के हैं।

ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान किया था नकेल कसने का वादा 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव प्रचार में के दौरान ही अवैध अप्रवासियों पर नकेल कसने का वादा किया था। इसके बाद 20 जनवरी को शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया था। भारत ही नहीं,  प्रवासियों को लेकर अमेरिकी सैन्य विमान ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास भी  भेजे जा चुके हैं

अमेरिका ने पहली बार सैन्य विमान तैनात किए

यह पहली बार है कि जब अमेरिका ने अवैध अप्रवासियों को वापस भेजने के लिए सैन्य विमान तैनात किए हैं। जेट इंजन का उपयोग करने वाले सी-17 ग्लोबमास्टर में शौचालय की व्यवस्था है और अमेरिकी सैनिकों की आवाजाही के लिए सीटों की व्यवस्था की गई है। अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा था कि संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी सीमा और आव्रजन कानूनों को सख्ती से लागू कर रहा है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि फिलहाल विशिष्ट विवरण साझा नहीं किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Delhi Election Updates: दोपहर 1 बजे तक 33.31% मतदान, उत्तर-पूर्व जिला आगे