पानीपत नगर निगम में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के अचानक पहुंचने पर मचा हड़कंप

0
437
पानीपत नगर निगम में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के अचानक पहुंचने पर मचा हड़कंप
पानीपत नगर निगम में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के अचानक पहुंचने पर मचा हड़कंप
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
पानीपत। नगर निगम में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हरियाणा के शहरी स्‍थानीय निकाय मंत्री पानीपत नगर निगम में पहुंच गए और औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने हाजिरी रजिस्‍टर चेक किया और अनुपस्थित और समय पर न आने वाले कर्मचारियों की लिस्‍ट भी तैयार करवाई एवं दो कर्मियों को सस्‍पेंड भी किया गया। सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर मंंत्री कमल गुप्‍ता पानीपत नगर निगम पहुंचे। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने नगर निगम के लालबत्ती स्थित कार्यालय पर छापा मारा। कार्यालय के कुछ कमरों में ताला लगा हुआ था। वहीं कई कर्मी आए नहीं थे। इससे मंत्री ने नाराजगी जताई।

 

पानीपत नगर निगम में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के अचानक पहुंचने पर मचा हड़कंप
पानीपत नगर निगम में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के अचानक पहुंचने पर मचा हड़कंप

करीब 11 कर्मी गैरहाजिर मिले

फिर हाजिरी रजिस्‍टर चेक किया। मंत्री ने रजिस्‍टर में उपस्थिति दर्ज करा चुके कर्मचारियों की जानकारी ली तो हैरान करने वाला मामला सामने आया। मेयर के पीए ने हाजिरी लगाई हुई थी, जबकि पीए शिमला गए थे। इस मामले में मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित किया। वहीं जांच के दौरान करीब 11 कर्मी गैरहाजिर मिले। मंत्री कमल गुप्‍ता ने दो कर्मचारियों को सस्‍पेंड कर दिया।‍ उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कोई भी नगर निगम का कर्मी किसी भी अधिकारी नेता के घर पर काम नहीं करेगा। उन्‍होंने सभी अधिकारियों और कर्मी को आदेश दिए कि किसी के घर पर कोई काम नहीं करना है। वहीं , उन्‍होंने कहा कि पानीपत नगर निगम की छवि को सुधारा जाएगा

 

पानीपत नगर निगम में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के अचानक पहुंचने पर मचा हड़कंप
पानीपत नगर निगम में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के अचानक पहुंचने पर मचा हड़कंप

एक घंटा निरीक्षण के बाद मंत्री चंडीगढ़ रवाना हुए

छापे के दौरान मंत्री कमल गुप्ता को एक ब्रांच पर ताला लगा मिला। कारण पूछने पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने ब्रांच खुलने के समय का ब्यौरा और उसमें कार्यरत कर्मचारियों की सूची मांगी है। इसके बाद मंत्री नगर निगम कमिश्नर के कार्यालय में पहुंचे। वहां बैठकर उन्होंने निगम से संबंधित तमाम रजिस्टर चेक किए। इसमें हाजिरी रजिस्टर, पेंडेंसी रजिस्टर भी शामिल थे। एक घंटा निरीक्षण के बाद मंत्री चंडीगढ़ रवाना हुए।

चार को किया सस्पेंड, दो के नाम उजागर

हाजिरी रजिस्टर में एक-एक कर सभी के नाम बोलकर उन्होंने अटेंडेंस ली। इस दौरान उन्होंने आउटसोर्सिंग के तहत लगे गैरहाजिर 4 कर्मचारियों को विभिन्न अनियमितताओं के कारण सस्पेंड कर दिया। हालांकि मंत्री ने सस्पेंड के दो ही कर्मचारियों का नाम उजागर किया। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने चार के सस्पेंड करने की पुष्टि की है। समय पर नहीं आए करीब 12 कर्मचारियों की उन्होंने गैरहाजिरी लगाई।

 

पानीपत नगर निगम में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के अचानक पहुंचने पर मचा हड़कंप
पानीपत नगर निगम में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के अचानक पहुंचने पर मचा हड़कंप
तनख्वाह निगम में काम करने की एवज में और निजी तौर पर मेयर के साथ घूम रहा है
अटेंडेंस रजिस्टर चेक करने के दौरान एक बड़ी बात मंत्री के सामने आई। उन्होंने रजिस्टर पर लिखे मनप्रीत नाम के शख्स की हाजिरी के बाबत आवाज लगाई तो जवाब में वहां खड़े नगर निगम के कर्मचारियों ने बताया कि मनप्रीत तो मेयर अवनीत कौर के साथ रहते हैं। मेयर शिमला गई हैं, मनप्रीत सुबह हाजिरी लगाकर मेयर के साथ ही शिमला गया है। इस पर मंत्री ने हैरानी जताते हुए कहा जिस कर्मचारी की तनख्वाह निगम में काम करने की एवज में सरकारी खाते से जा रही है, वह निजी तौर पर मेयर के साथ घूम रहा है। यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने मनप्रीत की भी गैर हाजिरी लगाई और कमिश्नर को इस पर संज्ञान लेने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें : अपाहिज होने का फायदा उठा नशीले पदार्थों की करता था तस्करी, गिरफ्तार Drug Trafficker Arrested

यह भी पढ़ें :  हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस World Red Cross Day

Connect With Us : Twitter Facebook