राय बरेली। कांग्रेस की यूपी की महासचिव प्रियंका गांधी लगातार योगी सरकार पर निशाना साधती रही हैं। मंगलवार को वह राय बरेली पहुंची। वहां एक बार फिर उन्होंने कमलेश तिवारी मर्डर को यूपी सरकार की नाकामी बताया और कहा कि महिलाएं यहां सुरक्षित नहीं हैं। प्रियंका ने कहा कि राज्य महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर एक पर है। यह शर्मनाक बात है और मुख्यमंत्री को कुछ अवश्य करना चाहिए। दरअसल प्रदेश कांग्रेस को मजबूत करने के लिए प्रियंका गांधी लगातार प्रयास कर रहीं हैं। प्रदेश कांग्रेस के नवमनोनीत पदाधिकारियों को राजनीतिक रूप से दक्ष करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार की दोपहर रायबरेली पहुंच गईं। इससे पहले प्रियंका गांधी ने लखनऊ और रायबरेली सीमा पर स्थित हनुमान मंदिर में माथा भी टेका।
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी के पति रार्बट वाड्रा बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन उन्होंने इसके बावजूद यह मीटिंग कैंसिल नहीं की। उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कैंप लगाया है। वह इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने अपराह्न साढ़े तीन बजे यहां पहुंच गईं और अमौसी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के राष्ट्रीय आते समय उन्होंने में जिÞले के बॉर्डर स्थित हनुमान मंदिर में माथा भी टेका। जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर उनका स्वागत किया। यह प्रशिक्षण शिविर तीन दिनों तक चलेगा। मंगलवार की सुबह ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू के नेतृत्व में यहां गेस्ट हाउस पहुंच गए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ट्रेनिंग सेल के पदाधिकारी क्लास लगाएंगे। गेस्ट हाउस के विजिÞटर्स हाल को ट्रेनिंग रूम में कन्वर्ट कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस ट्रेनिंग रूम में प्रोजेक्टर भी लगाए गए हैं। बता दें कि प्रदेश अधिकारियों की पाठशाला में पांच सत्र में व्याख्यान होंगे। इस दौरान बताया जाएगा कि वह किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जांए। तैयारी का आलम यह है कि सूत्रों के अनुसार इस सत्र के बाद पदाधिकारियों की परीक्षा भी ली जाएगी।