UP Police Recruitment 2025 : अगर आप का भी है यूपी पुलिस मैं नौकरी पाने का सपना तो ये खबर ख़ास आपके लिए है क्युंकि जल्द ही यूपी पुलिस अपनी भर्ती की अधिसूचना जारी कर सकती है । बाकी संभावना तो अप्रैल के आखिर के हफ्ते की लगाई जारी है बाकी हर जानकारी के लिए आप यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाये रखे।
उत्तर प्रदेश भर्ती बोर्ड ने कुछ दिन पहले ही कई पदों को भरने की जानकारी दी है। सभी युवा अब अधिसूचना आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें अलग-अलग विभागों के पद निर्धारित किए जाएंगे। नीचे दिए गए लेख में बताया गया है कि विभिन्न पदों को कैसे भरा जाएगा। यूपी पुलिस भर्ती से जुड़ी अहम अपडेट आप नीचे जान सकते हैं।
कांस्टेबल, एसआई वैकेंसी से जुड़ी अहम अपडेट
यूपी पुलिस महानिदेशालय 19,220 पदों के लिए भर्ती बोर्ड को अधिसूचित करेगा। इसमें अलग-अलग पद होंगे। कांस्टेबल स्तर पीएसी, कांस्टेबल उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल, कांस्टेबल नागरिक पुलिस, कांस्टेबल घुड़सवार समेत अन्य पद शामिल होंगे। भर्ती बोर्ड ने खुद ट्विटर पर यह जानकारी सार्वजनिक की है।
45 सब इंस्पेक्टर की सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। इनमें सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस के 4242 पद, सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस, महिला, प्लाटून कमांडर/सब इंस्पेक्टर सशस्त्र पुलिस के 135 पद और प्लाटून कमांडर/सब इंस्पेक्टर के 60 पदों पर वैकेंसी शामिल होंगी।
इन पदों पर भी होगी भर्ती इसके साथ ही रेडियो सहायक ऑपरेटर के 44 पद, क्लर्क और लेखा एवं गोपनीय सहायक के 345 पद और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 1153 पदों पर भी भर्ती होने की उम्मीद है। भर्ती के लिए विज्ञापन 30 अप्रैल तक जारी होने की उम्मीद है।
आवेदन से जुड़ी जरूरी बातें
यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आपको जरूरी बातें समझ लेनी चाहिए। इसके लिए 12वीं पास और सब इंस्पेक्टर पद के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे। पद के अनुसार विस्तृत योग्यताएं नोटिफिकेशन में दी जाएंगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित, फिजिकल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के बाद किया जाएगा।