UP NEWS : युवाओं और रोजगार पर फोकस करेगा आरएसएस

0
14
UP NEWS : युवाओं और रोजगार पर फोकस करेगा आरएसएस
UP NEWS : युवाओं और रोजगार पर फोकस करेगा आरएसएस

UP NEWS

  •  संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के साथ जिला प्रचारकों की बैठक में तय हुआ रोडमैप

UP NEWS | Nikita Sareen| लखनऊ| लोकसभा चुनावों में मिले फीडबैक के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) युवाओं पर फोकस करने जा रहा है। गुरुवार को आरएसएस के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने जिला प्रचारकों के साथ बैठक में तय किया कि अब संघ भी रोजगार सृजन और युवाओं को जोड़ने पर काम करेगा। इसके लिए सभी जिलों में विद्यार्थी शाखा लगाने पर फोकस किया जाएग़ा। संघ ने यह भी तय किया है कि शताब्दी वर्ष में विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा।

युवा बिजनेस मैन को जोड़ेंगे संघ से

संघ की बैठक में युवा बिजनेस मैन को जोड़ने के लिए अलग से शाखा शुरू करने पर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि अब सुबह युवा बिजनेसमैन और प्रौढ़ बिजनेस मैन के लिए अलग-अलग शाखाएं शुरू होंग़ी। जो सुबह आ सकते हैं, उन्हें सुबह बुलाया जाएगा। अगर वह सुबह नहीं आ सकते हैं तो साप्तहिक मिलन कार्यक्रमों में भी उन्हें बुलाया जा सकता है। इसके अलावा विद्यार्थियों के बीच संघ का काम बढ़ाने के लिए स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालयों में संपर्क अभियान बढ़ाया जाएगा। संघ के प्रवासी कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी बढ़ायी जाएगी।

रोजगार दिलाने में करेंगे मदद

संघ पहली बार रोजगार बढ़ाने की योजना पर भी काम कर रहा है। इसमें संघ के संपर्क के व्यवसायियों और उद्योगपतियों के बीच रोजगार सृजन को लेकर चर्चा की जाएगी। इसमें अलग-अलग तरह के रोजगार दिए जा सकते हैं। छोटे-छोटे कुटीर उद्योग शुरू करने में भी संघ गाइड कर सकता है। इसके लिए संघ भारत विकास परिषद जैसे संघ के सहयोगी संगठनों के माध्यम से रोजगार पर काम करेगा।

संघ के प्रचारकों की जिम्मेदारी बदली

पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में कार्यरत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई वरिष्ठ प्रचारकों के केन्द्र में बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की उपस्थिति में बुधवार को सरस्वती कुंज निरालानगर में संपन्न क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक में इसकी घोषणा की गयी। जानकारी के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह क्षेत्र सम्पर्क मनोज का केन्द्र अयोध्या से हटाकर गोरखपुर किया गया है।

मनोज अवध प्रान्त में सह प्रान्त प्रचारक रहे हैं। इससे पहले वह काशी में भी सह प्रान्त प्रचारक रहे। गोरखपुर उनके लिए नया है। अखिल भारतीय सह गौ सेवा प्रमुख नवल किशोर का केन्द्र प्रकृति भारती मोहनलालगंज लखनऊ में किया गया है। उनका केन्द्र अभी तक गोरखपुर था। वह लम्बे समय तक पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर का केन्द्र सुलतानपुर से हटाकर सेवा भारती कार्यालय काशी किया गया है।

युद्धवीर उत्तराखण्ड में लम्बे समय तक प्रान्त प्रचारक रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश उनके लिए नया है। वहीं क्षेत्र के मुख्य मार्ग सम्पर्क प्रमुख राजेन्द्र सक्सेना का केन्द्र काशी से हटाकर लखनऊ किया गया है। राजेन्द्र सक्सेना का राजधानी लखनऊ से पुराना नाता है। इससे पहले वह क्षेत्र के प्रचार प्रमुख रहे हैं।

लम्बे समय तक उनका केन्द्र विश्व संवाद केन्द्र लखनऊ रहा है। क्षेत्र के पर्यावरण प्रमुख अजय कुमार का केन्द्र काशी घोषित किया गया है। वह गोरखपुर के सह प्रान्त प्रचारक भी रह चुके हैं। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेन्द्र सिंह का केन्द्र कानपुर से हटाकर भारती भवन लखनऊ किया गया है। लम्बे समय से उनका केन्द्र कानपुर था। संघ में प्रचारक प्रमुख का पद काफी अहमियत रखता है।

यह भी पढ़ें : Punjab News : आइरलैंड के राजदूत ने पंजाब विधान सभा स्पीकर के साथ की मुलाकात

यह भी पढ़ें : Punjab News : पीएसपीसीएल ने 26 जून को अब तक की सबसे अधिक 3563 लाख यूनिट बिजली की मांग पूरी की : हरभजन सिंह ईटीओ

यह भी पढ़ें : Hisar Breaking News : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, 2 बाबाओं को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : Rewari News : नरेंद्र यादव ने अलास्का की सबसे ऊंची चोटी देनाली को फतेह किया

यह भी पढ़ें : Loharu News : सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

यह भी पढ़ें : Football News : तय है एमिटी, नोएडा सिटी, एम2एम और नॉर्दन यूनाइटेड का प्रमोशन

यह भी पढ़ें : National News : सरकार का आपातकाल का दांव कांग्रेस के संविधान के दांव को कमजोर करने की कोशिश

यह भी पढ़ें : Ambala News : कांग्रेस ने हमेशा झूठ की राजनीति की – अनिल विज

यह भी पढ़ें : AMBALA NEWS : डीसी ने 40 से ज्यादा जगहों का दौरा किया, नालों व ड्रेन की सफाई के सख्त निर्देश दिए

यह भी पढ़ें : AMBALA BREAKING NEWS : शहीद स्मारक जल्द बनकर होगा तैयार : अनिल विज

यह भी पढ़ें : KARNAL BREAKING NEWS : यमुना में हो रहा अवैध खनन, प्रशासन बेखबर

यह भी पढ़ें : SIRSA BIG BREAKING : नशा तस्कर पिता-पुत्र की दुकान पर चलाया बुलडोजर

यह भी पढ़ें : SIRSA CRIME NEWS शराब पीने से रोका तो बेटे ने की मां की हत्या

यह भी पढ़ें : JIND BREAKING NEWS : सिविल अस्पताल में सीएम फ्लाइंग की रेड, खंगाला रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें : JIND NEWS : जींद के सिंघाना गांव के बिजली घर पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला

यह भी पढ़ें : Parliament Session 2024 : स्पीकर बिड़ला को भी आता है गुस्सा, कड़क हेड मास्टर का रूप दिखने लगा

यह भी पढ़ें : EMERGENCY के दौरान मुझे हिरासत में बेरहमी से पीटा गया : शिवराज सिंह चौहान

यह भी पढ़ें : FILM CITY का 1510 करोड़ की लागत से यूपी में होगा निर्माण

SHARE