UP News : जापान और मलेशिया, अमेरिका के बाजारों में बिकेगा यूपी का आम

0
147
UP News : जापान और मलेशिया, अमेरिका के बाजारों में बिकेगा यूपी का आम
UP News : जापान और मलेशिया, अमेरिका के बाजारों में बिकेगा यूपी का आम
  • सीएम योगी ने की आम महोत्सव की शुरुआत, 800 प्रजातियां पहुंची महोत्सव में

निकिता सरीन | लखनऊ। उत्तर प्रदेश का आम जल्दी ही जापान, मलेशिया के बाजार में भी दिखायी पड़ेगा। इस बार यूपी, जापान और मलेशिया को 40 टन आम का निर्यात करने जा रहा है। यह आम अमेरिका पहुंच चुका है, जिस दशहरी की कीमत भारत में 60 से 100 रुपये प्रति किलो है, वही अमेरिका के बाजार में पहुंचकर 900 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। लखनऊ में लगे आम महोत्सव में यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दी।

Why did BJP's seats decrease in UP

आम महोत्सव के उद्घाटन पर उन्होंने कहा कि अधिकतम 300 रुपये किलो लागत भी मान ली जाए तो किसान को एक किलोग्राम पर 600 रुपये की बचत हो रही है। महोत्सव में आम की लगभग 800 प्रजातियों के 2660 नमूने प्रदर्शित किए गए। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट काम करने वाले 15 किसानों, निर्यातकों और उद्यमियों को पुरस्कृत किया।

जो ‘आम’ होगा, वही राजा होगा

मुख्यमंत्री ने आम की विशेषता बताते हुए अच्छे इंसान की खासियत भी बताई। उन्होंने कहा कि आम सबके लिए सुलभ है। सरल है और उपयोगी भी। सबकी पहुंच इस फल तक है। हम कह सकते हैं कि जो ‘आम’ होगा, वही राजा होगा। इसीलिए आम को फलों का राजा कहा जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3.15 लाख हेक्टेअर में 58 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन होता है। यह देश के कुल आम उत्पादन का 25 से 30 प्रतिशत है। उद्यान विभाग की टीम पिछले साल मास्को गई थी। उसमें लखनऊ और अमरोहा के किसान गए थे। वहां आम महोत्सव का आयोजन किया। उसके बाद वहां से आम के लिए ऑर्डर भी मिला।

आमदनी चार गुना बढ़ाने में मदद करेगी सरकार

विदेशों में आम के निर्यात के लिए हमारी सरकार ने भारत सरकार के सहयोग से सहारनपुर, अमरोहा, लखनऊ और वाराणसी में पैक हाउस बनवाए हैं। अब हमें बढ़ती हुई आबादी के हिसाब से क्वांटिटी और क्वालिटी दोनों बनाए रखने के लिए लगातार काम करना होगा। मैं इस बात के लिए आश्वस्त करता हूं कि डबल इंजन की सरकार आपके हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगी। किसानों, बागवानों और पशुपालकों के लिए प्रधानमंत्री ने जिस तरह की योजनाएं बनाई हैं, वे किसान की आमदनी को चार गुना बढ़ाने में मददगार होंगी।

120 विशेष किस्मों के आम

इस मौके पर आम प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें 120 विशेष किस्मों के आम रखे गए। कुल लगभग 800 प्रजातियों के आम प्रदर्शनी में लोगों ने देखे। सीएम ने विदेशों के निर्यात किए जाने वाले आम को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उद्यान एवं कृषि विपणन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त देवेश चतुर्वेदी भी मौजूद थे।

इन आम के किसानों का हुआ सम्मान

उपेंद्र कुमार सिंह, लालजी वर्मा, अजय सिंह, संजय कुमार सिंह, कृष्णपाल सिंह, अशोक कुमार, केदारनाथ त्यागी, डॉ. कृष्णा इल्ला, अनीता सती, राम नारायण सिंह, कलीमुद्दीन, ईशांत सैनी।

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : शादी का वीडियो वायरल, सेहरा सजा कर डांस करते नजर आ रहे अनंत अंबानी

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : Rhea Kapoor ने शेयर की Radhika Merchant की खूबसूरत तस्वीरें

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : गोल्डन शेरवानी में पहुंचे करण जौहर

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : अनंत-राधिका की शादी में परिवार के साथ रजनीकांत हुए शामिल

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा वेन्यू पर पहुंची

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : अनंत-राधिका की पार्टी माधुरी दीक्षित ने ली एंट्री, लहंगे में लग रही बला की खूबसूरत लग रही

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : अनंत-राधिका की शादी में दिखा दिशा का ग्लैमर अवतार

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : अनंत-राधिका की शादी में पहुंच रहे सेलेब्रटी