UP News: मेरठ में तीन मंजिला मकान गिरा, 7 लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

0
50
UP News मेरठ में तीन मंजिला मकान गिरा, 7 लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका
UP News : मेरठ में तीन मंजिला मकान गिरा, 7 लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

House Collapsed In Meerut, (आज समाज), लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में तीन मंजिला मकान ढहने से 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। प्रशासन के मुताबिक भारी बारिश के कारण मकान गिरा है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय अंदर कई लोग मौजूद थे। पशु भी मलबे में दब गए हैं। हादसे के बाद मेरठ मंडल की कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

8 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका

मेरठ के थाना लोहिया नगर क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी की गली नंबर 8 में कल यह हादसा हुआ। मकान नफ्फो अलाउद्दीन का है। मकान के नीचे डेयरी चल रही थी। सुचना के बाद पुलिस व दमकल की टीमों ने बचाव का काम शुरू किया। शाम करीब साढ़े आठ बजे तक 4 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था। इलाके के लोग भी बचाव के काम में जुटे हैं। 10 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है।

अंदर फंसे लोग एक ही परिवार के

कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे के अनुसार मलबे में दबने वाले एक ही परिवार के करीब 8 से 10 लोग हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं।  एडीजी डीके ठाकुर ने कहा कि 8 लोगों के दबे होने की आशंका है। सेना को भी सूचित कर दिया गया है। अमरोहा और सहारनपुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई हैं। एनडीआरएफ की टीमें भी बचाव के काम में जुटी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेरठ में लगातार 3 दिन से भारी बारिश हो रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : Rajasthan News: बूंदी जिले में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, कुछ गंभीर