UP Crime News: मथुरा जिले में किशोरी के साथ चलती कार में गैंगरेप

0
13
UP Crime News: मथुरा जिले में किशोरी के साथ चलती कार में गैंगरेप

Mathura Gangrape, (आज समाज), लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक किशोरी के साथ गैंगरप की वारदात सामने आई है। यहां छाता थानांतर्गत बरसाना चौराहे से तीन दरिंदों ने लड़की का अपहरण कर लिया और उसके बाद मूविंग कार में उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा गई है।

  • पानी पीने के बाद वेसुध हुई लड़की, नीरज ने दिया था पानी

आरोपी चलती कार से फेंककर फरार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लड़की को अगवा करने के सात घंटे बाद आरोपी उसे चलती कार से फेंककर भाग गए। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद से वह सदमे हैं। जिक्र होते ही लड़की कांप उठती है। पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने आरोपियों की धर पकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है।

दुकान पर कुछ लेने गई थी लड़की

सूत्रों का कहना है कि 14 साल की किशोरी घर के समीप की एक दुकान पर कुछ लेने गई थी। इस बीच वहां नीरज नाम के शख्स ने किशोरी को पानी पीने के लिए बोतल दी और पानी पीने के बाद वह वेसुध हो गई। इस बीच नीरज उसे अपने 2 साथियों के साथ कार में बिठाकर ले गया। इसके बाद तीनों दरिंदों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शाम को लगभग 7 बजे आरोपी उसे कार से फेंककर फरार हो गए।

जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी : पुलिस

किशोरी ने किसी तरह घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन लड़की को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने किशोरी से दुष्कर्म होने की पुष्टि की। इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। एसपी देहात त्रिगुण विषेन ने बताया कि एक नामजद और दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मां ने आरोपियों को फांसी की सजा की मांग की है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी किशोरी दुकान चलाता है।

यह भी पढ़ें : Indian Railway: गुजरात में सूरत के पास अब ट्रेन को पलटाने साजिश, बड़ा हादसा टला

यह भी पढ़ें : Delhi News: आतिशी आज शाम 4:30 बजे लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ