Up Constable Vaccancies 2025 : 30000 पदों पर की जाएगी यूपी कांस्टेबल की भर्ती, पढ़े पूरी जानकारी।

0
157
Up Constable Vacancy 2025 UP Constable will be recruited for 30000 posts, read full details.
यूपी कांस्टेबल भर्ती 2025।

UP Police कांस्टेबल भर्ती 2025: अगर आपका भी यूपी पुलिस कांस्टेबल में भर्ती होने का सपना है। और आप भी चाह रखते हो पुलिस की नौकरी की तो ये खबर स्पेशल आपके लिए है। क्योकि जल्दी ही उत्तर प्रदेश की सरकार पुलिस कांस्टेबल की 30000 पदों’ पर भर्ती कर सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना अपडेट नहीं की गई है। परंतु भविष्य में इसकी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी की जा सकती है तो सभी जो इन पदों को लेकर जिज्ञासु है, वो अपनी नज़र आधिकारिक वेबसाइट पर बनाये रखे।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से नवंबर 2025 तक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले ही इसकी घोषणा कर युवाओं को खुशखबरी दी थी।

यूपी पुलिस भर्ती 2025 से जुड़ी अहम बातें

  • यूपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती जल्द ही आने की उम्मीद है।
  • उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी जाएगी।
  • आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
  • कांस्टेबल पद पर आवेदन करने के लिए 12वीं पास होना जरूरी है।
  • साथ ही सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग के पुरुषों की लंबाई कम से कम 168 सेमी होनी चाहिए।
  • सीना 79 सेमी होना चाहिए, और फुलाने के बाद 84 सेमी होना चाहिए।
  • वहीं, एसटी अभ्यर्थियों की ऊंचाई 160 सेमी होनी चाहिए, और फुलाने के बाद सीना 82 सेमी चौड़ा होना चाहिए।
  • एसटी महिला अभ्यर्थियों की ऊंचाई 147 सेमी होनी चाहिए।

देनी होगी लिखित परीक्षा 

केवल शैक्षिक और शारीरिक योग्यता वाले अभ्यर्थी ही पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, डीवी पीएसटी, मेडिकल जांच आदि से गुजरना होगा। भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा नोटिफिकेशन के माध्यम से दी जाएगी।

Up Board Result 2025 : यूपी बोर्ड जल्द ही जारी कर सकती है अपनी 10th कक्षा के परिणाम