UP Breaking News : भूख से तड़पते बच्चों को नदी में डुबोकर मार डाला

0
60
UP Breaking News : भूख से तड़पते बच्चों को नदी में डुबोकर मार डाला
नदी किनारे मौजूद लोगों की भीड़।

UP Breaking News : ओरैया। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ओरैया (Auraiya) जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने 2 मासूम बच्चों को पानी में डुबोकर मार डाला, जबकि तीसरा बच्चा लापता है। उसकी भी हत्या कर दिए जाने आशंका है। पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है।

महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद वह बच्चों का भरण-पोषण नहीं कर पा रही थी। भूखे बच्चे तड़पते रहते थे। ऐसे में उसने बच्चों को मारकर उन्हें भूख से तड़पने से बचा लिया।

जानकारी के अनुसार फफूंद थाना क्षेत्र के अटे बरौआ गांव की रहने वाली प्रियंका अपने 4 बच्चों को लेकर सुबह घर से निकली थी। प्रियंका का पति डेढ़ साल पहले ही मर चुका था। अब वह पति के चचेरे भाई के पास रहती थी।

नदी किनारे पड़े बच्चों के शव।

सुबह प्रियंका बच्चों को लेकर केशमपुर घाट पहुंची और उन्हें बम्बा नदी में डुबोने लगी। इस घटना में 4 और 5 साल के 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई। प्रियंका ने इन शवों को नदी के किनारे ही फेंक दिया।

6 साल का एक बच्चे किसी तरह बच गया, जबकि डेढ़ साल का एक बच्चा भी प्रियंका के साथ था जोकि अब लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने प्रियंका को हिरासत में ले लिया है।

शुरूआती पूछताछ में प्रियंका ने बताया कि उसने अपने बच्चों को इसलिए मार दिया क्योंकि वह उनका पालन-पोषण नहीं कर पा रही थी। प्रियंका का यह बयान सुन पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। UP Breaking News

यह भी पढ़ें : Hisar Breaking News : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, 2 बाबाओं को किया गिरफ्तार