UP Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में पानी से भरे गड्ढे में 4 बच्चों को डूबकर मौत

0
129
UP Agra News उत्तर प्रदेश के आगरा में पानी से भरे गड्ढे में नहाने गए 4 बच्चों को डूबकर मौत
UP Agra News : उत्तर प्रदेश के आगरा में पानी से भरे गड्ढे में नहाने गए 4 बच्चों को डूबकर मौत

4 Children drowned at Khandauli Yamuna Expressway interchange, आज समाज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगरा में खंदौली यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज पर बने गड्ढे में चार बच्चों को डूबकर मौत हो गई। बच्चे नहाने गए थे। बच्चों को डूबता देखकर महिला सहित 6 लोग पानी में कूद गए। उन्हें बचाने के प्रयास में सभी डूबने लगे। इसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंचे गांव के लोगों व पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। तब तक 4 बच्चों की मौत हो गई थी।

तम्बू में रह रहे थे कानपुर व औरेया के 7 मजदूर परिवार

कानपुर व औरेया निवासी सात मजदूर परिवार कुछ दिन से खंदौली यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज पर तम्बू लगाकर रह रहे हैं। वे आसपास के गांवों में जाकर समान बेचते थे और रात को तम्बू में रहते थै। आज सुबह खुशी, हिना व चांदनी पास में ही बने पानी से भरे गड्ढे में नहाने के लिए कूद गए और कुछ ही देर बाद तीनों डूबने लगे।

आवाज सुनकर कूदीं परिवार की महिलाएं

बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर परिवार की महिलाएं भी पानी से भरे गड्ढे में कूद गईं। इसके बाद सभी एक साथ डूबने लगे। पुलिस व ग्रामीणों ने रस्सी डालकर सभी को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। इनमें खुशी, रिया, चांदनी व हिना की मौत हो गई। अन्य सभी अस्पताल में भर्ती हैं।