United Auto Workers Workers’ Organization Strikes Against General Motors in US: युनाइटेड आॅटो वर्कर्स श्रमिक संगठन ने अमेरिका में जनरल मोटर्स के खिलाफ की देशव्यापी हड़ताल

0
246

नई दिल्ली। अमेरिका में जरनल मोटर्स के 46,000 कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। यह हड़ताल श्रमिकों का विनिमार्ता के साथ चार वर्ष का अनुबंध बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के समाप्त होने के बाद शुरू हुई है। अधिकारियों के अनुसार पिछले एक दशक में पहली बार ये हड़ताल हुई है।
रिपोर्ट से मिली जानकारी के आधार पर स्थानीय श्रमिक संगठनों के नेताओं ने डेट्रॉयट में मुलाकात की और रविवार मध्यरात्रि से हड़ताल पर जाने का निर्णय किया। बैठक के बाद एक प्रेसवार्ता में संगठन के प्रमुख वातार्कार टेरी डिटेस ने कहा, यह हमारा अंतिम प्रयास है। हम इस देश में लोगों के काम करने के बुनियादी हक के लिए खड़े हैं।