Union Minister Amit Shah: सीएए से लोगों को न केवल नागरिकता, बल्कि न्याय और अधिकार भी मिलेंगे

0
68
Union Minister Amit Shah सीएए से लोगों को न केवल नागरिकता, बल्कि न्याय और अधिकार भी मिलेंगे
Union Minister Amit Shah : सीएए से लोगों को न केवल नागरिकता, बल्कि न्याय और अधिकार भी मिलेंगे

Amit Shah In Gujarat, (आज समाज), अहमदाबाद: केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के महत्व पर बात की है। अमित शाह ने कहा कि सीएए से लाखों लोगों को न केवल नागरिकता, बल्कि न्याय और अधिकार भी मिलेंगे। अहमदाबाद के झील इलाके में आक्सीजन पार्क के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ये बात कही। राज्य के सीएम भूपेंद्र पटेल भी इस दौरान मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया न्याय

अमित शाह ने कहा, कांग्रेस और उसके सहयोगियों की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण देश में शरण मांगने वाले लोगों को अब तक न्याय नहीं मिला है। या। पड़ोस के देशों में लोगों को प्रताड़ित किया गया क्योंकि वे हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन थे, पर उनके अपने देश में भी उन्हें प्रताड़ना झेलनी पड़ी। विपक्षी गठबंधन की तुष्टिकरण की राजनीति में उन्हें न्याय नहीं मिला, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें न्याय दिया।

100 दिन में 30 लाख पेड़ लगाने का संकल्प

गृह मंत्री ने कहा, ‘अहमदाबाद नगर निगम ने 100 दिन में 30 लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया है और मैं भी इस अभियान में शामिल हो गया हूं। उन्होंने अहमदाबाद के लोगों का भी इस मुहिम में शामिल होने का आह्वान किया। अमित शाह ने पूछा, क्या हम अपने परिवार के सदस्यों की संख्या के बराबर पेड़ लगा सकते हैं?

मनुष्यों के लिए दो सबसे बड़े खतरे

अमित शाह ने कहा, पर्यावरण परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग आज मनुष्यों के लिए दो सबसे बड़े खतरे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू किया है और लोगों से अपनी माताओं के साथ एक पेड़ लगाने का आह्वान किया है। हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और एक पेड़ लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।