Haryana News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री आज हरियाणा दौरे पर

0
257
Haryana News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री आज हरियाणा दौरे पर
Haryana News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री आज हरियाणा दौरे पर

जेपी नड्डा टीबी से निपटने के लिए शुरू करेंगे अभियान
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज हरियाणा आएंगे। वह पंचकूला में तपेदिक की पहचान और मृत्यु दर की चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से एक व्यापक 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की मौजूद रहेगी। यह अभियान 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 347 जिलों में लागू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : अगर आज केंद्र सरकार से बातचीत नहीं हुई तो कल दिल्ली कूच करेंगे किसान