Kurukshetra News: गुरुकुल में प्राकृतिक खेती का अवलोकन करने आज कुरुक्षेत्र आएंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

0
169

गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी रहेंगे मौजूद
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: केंद्रीय कृषि मंत्री व मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान आज कुरुक्षेत्र आएंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री यहां पर गुरुकुल में प्राकृतिक खेती का अवलोकन करेंगे। इसके अलावा वह गुरुकुल के विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन भी करेंगे। इस दौरान गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में हरियाणा कृषि विभाग एवं आईसीएआर के अधिकारियों सहित किसान भी शामिल रहेंगे। गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत देशभर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। गुरुकुल के फॉर्म पर आचार्य देवव्रत के मार्गदर्शन में करीब 10 वर्षों से विशुद्ध प्राकृतिक खेती की जा रही है।

दोपहर ढाई बजे पहुंचे कुरुक्षेत्र

केंद्रीय शिवराज चौहान दोपहर करीब ढाई बजे गुरुकुल आएंगे। यहां राज्यपाल आचार्य देवव्रत से प्राकृतिक खेती के बारे में चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कई बार गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राकृतिक कृषि फॉर्म की सरहाना कर चुके हैं। आपको बमा दें कि गुरुकुल में 180 एकड़ के प्राकृतिक खेती फॉर्म बनाया गया है।

ये भी पढ़ें  : 10 मार्च को हिसार आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू