FARIDABAD NEWS : वर्दीधारी डॉ. अशोक बने है लोगों के लिए आकृषण का केंद्र

0
123

फरीदाबाद न्यूज (आज समाज) :हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रमुख ओपी सिंह साहब के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक पंखुरी कुमार के मार्गदर्शन में ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा प्रतिदिन हरियाणा के किसी न किसी भाग में नशे के विरुद्ध प्रसार में जुटे हुए हैं। आज भी वे फरीदाबाद जि़ले में नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक कर रहे थे।

जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ अशोक कुमार वर्मा ने विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को एकत्रित कर नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया। विभिन्न पेट्रोल पंप और आने जाने वाले लोगों को भी ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 की जानकारी दी। वे आज सडक़ मार्ग से साइकिल पर सवार होकर गुरुग्राम की और निकल पड़े। फरीदाबाद मार्ग में अनेक स्थानों पर रुके और लोगों को रोककर भी उन्हें जागरूक किया गया।

अनेक लोगों ने उनसे साइकिल पर चलने बारे पूछा तो उन्होंने बताया कि इसके पीछे दो कारण हैं। प्रथम पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना क्योंकि आज दिन प्रतिदिन बढ़ रही गाडिय़ों की संख्या चिंता का विषय है। एक गाडी में एक व्यक्ति चलता है, सडक़ों पर जाम लगे रहते हैं।

दूसरा साइकिल पर चलने से लोगों का ध्यान वर्दीधारी पर केंद्रित होता है और वे इसके बारे में जिज्ञासा वश पूछते हैं तो इस प्रकार बड़ी सरलता से हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का सन्देश जन जन तक पहुंच पाता है। उन्होंने लोगों को बताया कि यदि वे किसी वाहन का प्रयोग करके निकल जाते तो अधिक से अधिक लोगों तक सम्पर्क कैसे होता।

: साईकिल चला कर लोगों को पर्यावरण व नशे के प्रति जागरूक करते हुए। आज समाज