Punjab News:कांग्रेंस नेता के घर पर अज्ञात युवकों ने दी फायरिंग

0
73

चंडीगढ़ (आज समाज)। पंजाब के गुरदासपुर में बुधवार देर रात को शहर के वार्ड 25 में रहने वाले कांग्रेस के हलका यूथ प्रधान नकुल महाजन के घर के बाहर स्कूटी पर आए दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। हालांकि घटना का पता सुबह चला। सूचना मिलने पर कांग्रेस के जिला यूथ प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा पहुंचे। घटना संबंधी सूचना मिलने पर थाना सिटी की पुलिस •ाी मौके पर पहुंची और मामले की कार्रवाई शुरू की।

नकुल महाजन ने पुलिस को बताया है कि उन्हें रात को फोन पर धमकी •ारी काल •ाी आई थी। पुलिस जांच के दौरान सुबह करीब 11 बजे उसी विदेशी नंबर से फिर काल आई। उस पर धमकी देने वाले ने कहा कि तुम अ•ाी जिंदा हो। फायरिंग करने की घटना सीसीटीवी कैमरों में •ाी कैद हुई है, जिसमें नकाबपोश युवक घर के गेट पर लगातार गोलियां चलाता दिख रहा है। गौरतलब है कि नकुल महाजन हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के बेहद करीबी हैं।नकुल महाजन ने बताया कि वह रात को परिवार सहित घर में सोए थे।

रात करीब 10 बजे उनके घर के बाहर 2 अज्ञात लोग स्कूटी पर आए, जिन्होंने उनके घर पर करीब 5 फायर किए। इसके बाद वे अज्ञात युवक मौके से फरार हो गए। नकुल का कहना है कि जब फायरिंग की आवाज आ रही थीं तो उन्होंने सोचा कि कोई आतिशबाजी कर रहा है, जिस कारण उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। हालांकि रात करीब 2 बजे उन्हें विदेशी नंबर से एक काल आई, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

सुबह जब वह घर के बाहर आए तो देखा कि गली में गोलियों के 5 खोल पड़े थे। गोलियां घर के गेट और छत पर लगी हुई थीं। नकुल ने बताया कि इससे पहले •ाी उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि पुलिस प्रशासन ने अ•ाी तक कोई कार्रवाई नहीं की।