UK Board Results 2025 : 19 अप्रैल सुबह 11 बजे घोषित होंगे यूके बोर्ड के परिणाम

0
175
UK Board results will be declared on April 19 at 11 am
यूके बोर्ड।

UK Board Results 2025 : अगर आपने भी अपनी बोर्ड की परीक्षा यूके बोर्ड से दी है और इंतज़ार में बैठे हो अपने परिणाम के तो आपको बता दे की आपका इंतज़ार अब ख़त्म होने वाला है। क्योकि यूके बोर्ड अपने नतीजे घोषित करने को तैयार है और 19 अप्रैल वो तिथि और समय सुबह के 11 am है जिस दिन परिणाम घोषित होगा तो सभी विद्यार्थी अपना परिणाम यूके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे जो निचे हमने स्पष्ट किया है।

यूबीएसई बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे। एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल या एप्लीकेशन नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से प्रोविजनल स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे चेक करे अपना यूके बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 का परिणाम

  • आपको बोर्ड की वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर आपको ’10वीं रिजल्ट 2025’ या ’12वीं रिजल्ट 2025’ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब आप रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

यूके बोर्ड रिजल्ट के पिछले साल के टॉपर

पिछले साल 2024 में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड ने 30 अप्रैल 2024 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। कक्षा 12वीं में दो छात्रों ने 488/500 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया था। कंचन जोशी और पीयूष खोलिया ने 97.60 फीसदी अंक हासिल किए थे।

UP Board Results 2025 Soon : यूपी बोर्ड परिणाम अब होंगे जल्द ही जारी, पढ़े पूरी खबर