दुखों का पहाड़, दो बेटों को सांप ने काटा, एक की मौत, दूसरा गम्भीर

0
262
two-sons-bitten-by-snake-one-died
two-sons-bitten-by-snake-one-died

इशिका ठाकुर, कुरुक्षेत्र:
कुरुक्षेत्र के गांव अमीन निवासी एक परिवार पर मंगलवार की रात कहर बनकर टूट पड़ी। परिवार के दो सगे भाई मोहम्मद अरमान और मोहम्मद सलमान को देररात सांप ने काट लिया।

two-sons-bitten-by-snake-one-died
two-sons-bitten-by-snake-one-died

रात को काटा, सुबह बिगड़ने लगी तबीयत

two-sons-bitten-by-snake-one-died
two-sons-bitten-by-snake-one-died

सांप के काटने से सुबह 4:00 बजे के करीब दोनों भाइयों की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां 9 वर्षीय सलमान की मौत हो गई। जबकि 5 वर्षीय अरमान का इलाज चल रहा है, डॉक्टरों ने मौत का कारण सांप का डसना बताया है। इस घटना के बाद गांव अमीन में मातम का माहौल है। दोनों भाई गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। बच्चों के माता-पिता मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहे थे। दूसरे बच्चे की हालत सामान्य है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गोयल ने बताया कि सर्प दंश का शिकार बने अरमान का उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि युवक की स्थिति में पहले से सुधार है।

ये भी पढ़ें : यादव धर्मशाला में आयोजित शिविर में 182 मरीजों के नेत्रों की हुई जांच