Punjab Crime News : हथियारों के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

0
173
हथियारों के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
हथियारों के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे हैं पकड़े गए आरोपी

Punjab Crime News (आज समाज), बठिंडा : प्रदेश पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस टीमें हर रोज आपराधिक तत्वों को हथियारों सहित काबू कर रहीं हैं। ऐसी एक एक सफलता प्रदेश पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, राजस्थान पुलिस और बठिंडा पुलिस ने ज्वाइंट आॅपरेशन के दौरान हासिल की।

पुलिस टीमों ने इस आॅपरेशन में जिन बदमाशों को गिरफ्तार किया है उनमें लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे हैं। पुलिस ने छापेमारी में तीन बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों से दो पिस्टल ओर छह कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इनमें से दो आरोपी बठिंडा से पकड़े गए हैं।

ये दोनों आरोपी बठिंडा के थाना मौड़ मंडी के अधीन आते एरिया से 27 जून को अवैध हथियारों समेत पकड़े गए तीन आरोपियों के साथी हैं। सीआईए पुलिस ने 27 जून को थाना मौड़ एरिया से करणदीप सिंह, रघुवीर सिंह, कुलविंदर सिंह को अवैध हथियारों के साथ काबू किया था। इसके बाद पुलिस ने थाना मौड़ में कुल पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। सूत्रों ने बताया कि मामले में फरार चल रहे मनिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह को पुलिस ने काबू कर लिया है। दोनों आरोपी गोल्डी बराड़ गैंग से संबंधित हैं। दोनों को किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना था।

आने वाले दिनों में भी चलेगा अभियान

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान बहुत सफल रहा है। लगभग हर रोज हथियारों के साथ अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश अनुसार व डीजीपी पंजाब गौरव यादव की अगुवाई में यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।