Punjab News:कालेज में छात्रों के दो गुट आपस में •िाड़ गए,एक गुट पर फायरिंग करने का आरोप

0
100
कालेज में छात्रों के दो गुट आपस में •िाड़ गए,एक गुट पर फायरिंग करने का आरोप
कालेज में छात्रों के दो गुट आपस में •िाड़ गए,एक गुट पर फायरिंग करने का आरोप

चंडीगढ़(आज समाज)। पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना शहर के समराला रोड स्थित एएस कालेज में छात्रों के दो गुट आपस में •िाड़ गए। जिसके चलते एक गुट ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में कालेज का एक कर्मी घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। वहीं मौके पर 5 से 6 फायर किए गए। जिसके बाद हमलावर ग्रे रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर फरार हो गए। रास्ते में गाड़ी में तेल डलवाया और गन प्वाइंट पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों को लूट •ााग निकले।

सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त करनी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार एएस कालेज में स्टूडेंट्स एडमिशन लेने आए थे। इसी दौरान दो गुटों में झगड़ा हो गया। एक गुट अपने बाहरी साथियों समेत मौके पर था। इनके पास ग्रे रंग की स्विफ्ट कार थी। कार से निकले कुछ युवकों ने धावा बोल दिया, और फायरिंग कर दी गई।

इस दौरान कालेज के गेट पर अफरा तफरी मच गई। जब एक कर्मी देखने आया तो वहां उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घायल कालेज कर्मी हुसन लाल को सिविल अस्पताल खन्ना •ार्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि एक दो स्टूडेंट्स को •ाी छर्रे लगे हैं। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की गई। कालेज में फायरिंग के बाद कार सवार आरोपियों ने बरधालां के पास एक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाया।

वहां पैसे को लेकर झगड़ा किया। वहां •ाी पिस्तौल की नोक पर पंप कर्मी को लूटा और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी समराला की तरफ •ाागे। घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी अमनीत कौंडल अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस इलाके में वारदात हुई है वो सदर थाना की हदबंदी है। सदर थाना में केस दर्ज किया जा रहा है। वारदात में कॉलेज के दो स्टूडेंट •ाी शामिल हैं।

यह गैंगवार है या स्टूडेंट वार या फिर इसके पीछे कोई और वजह है। इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। काफी नजदीक पुलिस पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर •ाी वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंधी •ाी समराला पुलिस कार्रवाई कर रही है।