न्यूयॉर्क। नदी में एक दो मुहं वाली मछली मिली है। ये मछली तब कांटे में फं स गई जब एक महिला ने मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल फैंका। जब उसने जाल को बाहर निकाला तो उसमें जो मछली फंसी थी उसे देखकर सब हैरान थे। ये मछली दो मुंह वाली थी। और बिल्कुल स्वस्थ थी। एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, डेबी ने दो मुंह वाली मछली को चैम्प्लेन लेक से पकड़ा। जिसको देखकर उनके होश उड़ गए। डेबी ने बताया कि उन्होंने और पति ने कुछ तस्वीरें लेने के बाद मछली को फिर नदी में छोड़ दिया।