Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र के ढाई फुट के जसमेर को 3 फुट की एनआरआई सुप्रीत से हुआ प्यार, जालंधर में की शादी

0
100
Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र के ढाई फुट के जसमेर को 3 फुट की एनआरआई सुप्रीत से हुआ प्यार, जालंधर में की शादी
Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र के ढाई फुट के जसमेर को 3 फुट की एनआरआई सुप्रीत से हुआ प्यार, जालंधर में की शादी

फेसबुक पर हुआ प्यार, कनाडा से अपने घर जालंधर आकर की शादी
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले ढाई फुट के जसमेर सिंह उर्फ पोला मलिक और जालंधर निवासी साढ़े 3 फुट की सुप्रीत कौर शादी के बंधंन में बंध गए है। दोनों ने शनिवार को जालंधर के गुरुद्वारा साहिब में सात फेरे लिए। जसमेर और सुप्रीत की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों ने के बीच पहले बातचीत हुई और फिर दोनों को प्यार को गया।

शादी से पहले सुप्रीत कई बार पोला मलिक से मिलने के लिए उसके गांव में आई, ताकि वह उसके परिवार के बारे में जान सके। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। उन्होंने अपने-अपने माता-पिता से लव मैरिज की बात की। जिसके बाद दोनों के घरवाले शादी के लिए राजी हो गए। 9 फरवरी को दोनों की जालंधर में शादी हुई।

आज कुरुक्षेत्र में रखी रिसेप्शन पार्टी

आज, सोमवार को कुरुक्षेत्र में दोनों की रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। डेढ़ साल डेट करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया।

पोला के सोशल मीडिया पर 17 हजार फॉलोअर्स

पोला मलिक कुरुक्षेत्र के उपमंडल पिहोवा के सारसा गांव का रहने वाला है। पोला के पास करीब 5 एकड़ जमीन है, जिस पर वह खेतीबाड़ी करता है। उसका एक छोटा भाई राहुल मलिक भी है। पोला मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। उसके फेसबुक पर 17 हजार और इंस्टाग्राम पर साढ़े 5 हजार फॉलोअर हैं। उसने अपने अकाउंट्स पर खुद को हरियाणा का सबसे छोटा व्यक्ति लिखा हुआ है।

डेढ़ साल तक किया एक-दूसरे को डेट

डेढ़ साल पहले पोला मलिक की फेसबुक पर एक संस्था के पेज पर कनाडा में रह रही सुप्रीत कौर से मुलाकात हुई थी। सुप्रीत ने कनाडा की नागरिकता ले रखी है। वह कभी-कभी भारत आती है। सुप्रीत और पोला की सोशल मीडिया पर बात होने लगी। दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों ने डेढ़ साल तक एक दूसरे को डेट किया।

ये भी पढ़ें : हरियाणा निकाय चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को नहीं मिलेगा हेलीकॉप्टर का निशान