एलन मस्क द्वारा अधिग्रहण करने के बाद सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी के पूर्व मुख्यालय से हटा दिया गया था लोगो
Twitter (आज समाज) नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर अब एक्स का लोगों ब्लू बर्ड (नीला पक्षी) 34,375 अमेरिकी डॉलर में बेचा गया है। रेयर और कलेक्टिबल आइटम्स की नीलामी करने वाली आरआर आॅक्शन कंपनी ने बताया कि 254 किलोग्राम वजनी और 12 फीट़9 फीट आकार वाले इस साइन को 34,375 अमेरिकी डॉलर में बेचा गया, हालांकि खरीदार का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया। इससे पहले एलन मस्क ने पूर्व ट्विटर मुख्यालय की कई अन्य चीजें भी नीलाम की थीं, जिनमें साइन बोर्ड, यादगार वस्तुएं, किचन उपकरण और आॅफिस फर्नीचर तक शामिल थे।
कभी ट्विटर की पहचान था लोगो
यह लोगो, जो कभी ट्विटर की पहचान था, एलन मस्क द्वारा कंपनी का अधिग्रहण करने और इसे एक्स के रूप में रीब्रांड करने के बाद सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी के पूर्व मुख्यालय से हटा दिया गया था। अब यह लोगो नीलामी में 34,375 अमेरिकी डॉलर (लगभग 28.5 लाख रुपये) में बिका। सोशल मीडिया जगत में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले ट्विटर का यह प्रतिष्ठित ब्लू बर्ड (नीला पक्षी) लोगो अब इतिहास का हिस्सा बन गया है।
इन वस्तुओं की भी नीलामी की गई
इस नीलामी में कुछ अन्य ऐतिहासिक टेक आइटम्स ने भी अच्छी कीमत हासिल की, जिनमें एपल-1 कंप्यूटर (सभी एक्सेसरीज के साथ) 3,75,000 अमेरिकी डॉलर में बिका। स्टीव जॉब्स द्वारा 1976 में साइन किया गया एपल कंप्यूटर कंपनी का चेक 1,12,054 अमेरिकी डॉलर में बिका। पहली पीढ़ी का 4ॠइ आईफोन, सील पैकेज में, 87,514 अमेरिकी डॉलर में नीलाम हुआ।
ये भी पढ़ें : भारत में 2028 तक 77 करोड़ हो जाएगी 5जी यूजर्स की संख्या