भूकंप से तुर्की-सीरिया में करीब 8000 लोगों की मौत, मलबे में जन्मी बच्ची, 30 घंटे बाद सुरक्षित

0
399
Turkey Syria Earthquake Updates
  • 20 हजार तक जा सकती है मरने वाले लोगों की संख्या : डब्ल्यूएचओ

आज समाज डिजिटल, अंकारा,(Turkey Syria Earthquake Updates): तुर्की और सीरिया में सोमवार सुबह आए विनाशकारी भूकंप से मरने वाले लोगों की संख्या आठ हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं 25 से 30 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं और लाखों बेघर हो गए हैं। तुर्की के तुर्किये शहर में सबसे ज्यादा तबाही मची है। इसके अलावा सीरिया सबसे ज्यादा प्रभावित है। इस बीच उत्तरी सीरिया में एक घर के मलबे में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया है और 30 घंटे के बाद गर्भनाल के साथ बंधी बच्ची को मलबे से सुरक्षित निकाला गया। मां की भूकंप के दौरान मौत हो गई थी।

मरने वालों की संख्या और बढ़ने की संभावना

एक रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप के कारण अब तक 7,926 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रभावित क्षेत्रों में अब भी राहत और बचाव का काम जारी है। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई गई है। भूकंप से प्रभावित देशों की मदद को लगातार विभिन्न देश आगे बढ़ रहे हैं। भारत सहित अब तक 70 देश मदद को आगे आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार भूकंप से मरने वाले लोगों की संख्या 20 हजार तक जा सकती है।

तुर्किये में लगातार आए हैं तीन जोरदार झटके, हजारों बिल्डिंग धवस्त

भूकंप का केंद्र तुर्किये थे। सोमवार तड़के स्थानीय समयानुसार सुबह 4:17 बजे दक्षिणी प्रांत कहमनमारस में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इसकी तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब एक मिनट से ज्यादा समय तक धरती कांपती रही थी।कुछ मिनट बाद तुर्किये के दक्षिणी प्रांत गजियांटेप में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। इसके थोड़ी देर बाद ही कहारनमारस में स्थानीय समयनुसार दोपहर 1:24 बजे 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। लगातार तीन झटकों से तुर्किये बुरी तरह प्रभावित हुआ। यहां हजारों बिल्डिंग धवस्त हो गई हैं।

तुर्किये अपनी भौगोलिक जगह से 10 फीट खिसका

विशेषज्ञों का कहना है कि तुर्किये में टैक्टोनिक प्लेट्स 10 फीट (3 मीटर) तक खिसक गईं है। दरअसल, तुर्किये 3 टैक्टोनिक प्लेट्स के बीच बसा हुआ है। ये प्लेट्स हैं- एनाटोलियन टैक्टोनिक प्लेट, यूरोशियन और अरबियन प्लेट।
विशेषज्ञों के मुताबिक, एनाटोलियन टैक्टोनिक प्लेट और अरबियन प्लेट एक दूसरे से 225 किलोमीटर दूर खिसक गई हैं। इसके चलते तुर्किये अपनी भौगोलिक जगह से 10 फीट खिसक गया है।

लगभग 20 फीट अंदर धसने की आशंका

इटली के सीस्मोलॉजिस्ट डॉक्टर कार्लो डोग्लियोनी ने बताया कि टैक्टोनिक प्लेट्स में हुए इस बदलाव के चलते हो सकता है कि तुर्किये, सीरिया की तुलना में 5 से 6 मीटर (लगभग 20 फीट) और अंदर धस गया हो। उन्होंने कहा, हालांकि ये जानकारी शुरुआती डेटा से मिली है। आने वाले दिनों में सैटेलाइट इमेज से सटीक जानकारी मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें – भूकंप की जद में भारतीय उपमहाद्वीप का लगभग 59 फीसदी हिस्सा

Connect With Us: Twitter Facebook