आज समाज, नई दिल्ली: India’s Got Latent: मशहूर यूट्यूब शो ‘India’s Got Latent’ विवादों में घिर गया है। शो में भद्दे कमेंट्स और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अब महाराष्ट्र साइबर सेल ने इस शो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिससे इसकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के 6 एपिसोड से जुड़े 30 से 40 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

भद्दे कमेंट्स बने विवाद की वजह!

हाल ही में इस शो के दौरान रणवीर इलाहबादिया के भद्दे कमेंट्स को लेकर विवाद शुरू हुआ। इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि अब शो के होस्ट, गेस्ट और निर्माता भी इसकी चपेट में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि इस विवाद के कारण ही महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने ‘India’s Got Latent’ शो के निर्माता बलराज घई और अन्य कई लोगों पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र साइबर सेल ने लिया कड़ा एक्शन!

 शो के पहले से छठे एपिसोड तक के सभी गेस्ट और होस्ट पर केस दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने एक बयान जारी कर बताया कि ‘India’s Got Latent’ के कंटेंट की जांच की जा रही है और सभी आरोपियों को जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा। सभी गेस्ट और होस्ट को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा।

30 से 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

महाराष्ट्र साइबर सेल ने पुष्टि की है कि इस मामले में 30 से 40 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इनमें शो के होस्ट, गेस्ट और प्रोडक्शन टीम के लोग शामिल हैं। पुलिस ने नोटिस भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है और जल्द ही सभी को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा।

आगे क्या होगा?

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ‘India’s Got Latent’ के मेकर्स और शामिल गेस्ट इस मामले में क्या प्रतिक्रिया देते हैं। शो को लेकर पहले भी विवाद उठते रहे हैं, लेकिन इस बार मामला सीधा कानूनी पचड़े में फंस चुका है। क्या इस विवाद के बाद शो को बंद कर दिया जाएगा या इसके मेकर्स कोई सफाई देंगे? यह देखने वाली बात होगी!

यह भी पढ़ें: Who is Samay Raina ? कॉमेडी से करोड़ों की कमाई, अब विवादों में फंसा नाम!