दिल्ली में आयुष्मान भारत वय वंदना योजना का किया शुभारंभ
Delhi News (आज समाज), नई दिल्ली : दिल्ली की भाजपा सरकार ने जनता से किया एक और वादा पूरा करते हुए आज से दिल्ली के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान भारत वय वंदना योजना का शुभारंभ कर दिया है। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में पहली बार ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है। यह सरकार दिल्ली का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करेगी।
हम जनता को केवल बातें करके गुमराह नहीं करेंगे बल्कि धरातल पर काम करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में किसी का अधिकार मारा नहीं जाएगा। यह सरकार भाजपा की नहीं बल्कि हर एक दिल्ली वासी की है। दिल्ली में बहाना नहीं चलेगा। दिल्ली में हर काम पूरा होगा। बच्चों का ज्ञान नहीं अब कार्ड है। 10 लाख तक का इलाज मिलेगा। विकास पुरी के मोहन गार्डन निवासी राम सिंह नेगी दिल्ली में आयुष्मान वय वंदना कार्ड के पहले लाभार्थी बने। उन्हें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित अन्य मंत्री ने कार्ड देकर सम्मानित किया।
बुजुर्गों को मिलेगा 10 लाख रुपए का इलाज
इस दौरान उन्होंने कई अन्य बुजुर्गों को भी कार्ड वितरित किया। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के तहत आयुष्मान वय वंदना कार्ड की मदद से 70 साल या इसे अधिक उम्र के बुजुर्गों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। इन बुजुर्ग नागरिकों को एबी पीएमजेएवाई पैनल वाले अस्पतालों में इलाज के लिए प्रति वर्ष 10 लाख तक का स्वास्थ्य कवर मिलेगा। इसका लाभ दिल्ली का कोई नागरिक ले सकता है। हालांकि उसके पास कोई दूसरी योजना न हो। दिल्ली में इनकी संख्या 6 लाख से अधिक मानी जा रही है।
आप भ्रष्टाचार में फंस गई : हरदीप पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कोरोना काल में केंद्र सरकार ने ग्रुप आॅफ मिनिस्टर बनाया। उस समय वान की मून आए थे। उन्हें मोहल्ला क्लीनिक दिखाने ले गए। इस मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी जांच हुई। दवाइयां एक्सपायर वाली दे रहे थे। आप भ्रष्टाचार को खत्म करने का नाम लेकर आए थे। लेकिन अब ये ही भ्रष्टाचार में फंस गए हैं। इन्होंने फेस 3 और फेस 4 मेट्रो का काम रोक दिया था।
ये भी पढ़ें : Delhi Weather Update : दिल्ली में आज से बदलेगा मौसम, मिलेगी गर्मी से राहत