Shimla News : कृषि विश्वविद्यालय की भूमि हस्तांतरित करना गलत : संजीव देष्टा

0
63
कृषि विश्वविद्यालय की भूमि हस्तांतरित करना गलत : संजीव देष्टा
कृषि विश्वविद्यालय की भूमि हस्तांतरित करना गलत : संजीव देष्टा
कहा,  यह निर्णय न तो किसानों के हित में और न ही विद्यार्थियों के हित में
Shimla News (आज समाज) शिमला। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने कहा कि कृषि प्रधान राज्य हिमाचल के कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन गांव के लिए हस्तांतरित करने का निर्णय सरासर गलत है‌। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न तो किसानों के हित में है और न ही विद्यार्थियों के हित में है।
किसान मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश सरकार द्वारा जिला कांगड़ा को पर्यटन की राजधानी बनाये जाने का भाजपा किसान मोर्चा स्वागत करता है, लेकिन इसके एवज में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में टूरिज्म विलेज के लिए 112 हेक्टेयर भूमि हिमाचल प्रदेश सरकार का कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से लेने का निर्णय गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।
संजीव देष्टा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान इस विश्वविद्यालय को उत्तर पश्चिम क्षेत्र के लिये केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाये जाने की शुरूआत की गई थी जो अभी जारी है। ऐसे में कृषि विश्वविद्यालय की भूमि का अधिग्रहण इस पहल में बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ली गई इस भूमि, जिसमें प्राकृतिक फार्म, कार्यशाला, डेयरी, थ्रेशिंग फ्लोर, बीज भंडार, फार्म कार्यालय, बीज उत्पादन, चाय की फसल, घास के मैदान जैसी बुनियादी सुविधाएं हैं, इसका उपयोग प्राकृतिक अनुसंधान करने के लिए किया जा रहा है।