पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश पूरे विश्व के लिए आज भी पूर्णत: प्रासंगिक:नंदकुमार

0
276
Tourism Minister and MP Nandkumar Bodgha
Tourism Minister and MP Nandkumar Bodgha

इशिका ठाकुर, कुरुक्षेत्र:
मॉरीशस के पूर्व विदेश मामले एवं पर्यटन मंत्री एवं सांसद नंदकुमार बोद्घा ने कुरुक्षेत्र के पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों का किया अवलोकन, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी ने केडीबी की कॉफी टेबल बुके देकर किया सम्मानित।

व्यक्ति की तमाम समस्याओं का समाधान

Tourism Minister and MP Nandkumar Bodgha
Tourism Minister and MP Nandkumar Bodgha

रिपब्लिक ऑफ मॉरीशस के पूर्व विदेश मामले एवं पर्यटन मंत्री एवं सांसद नंदकुमार बोद्घा ने कहा कि कुरुक्षेत्र एक विश्व स्तरीय पर्यटन एवं धार्मिक नगरी है। यह धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र अपने आगोश में सांस्कृतिक विरासत को समेट कर रखे हुए है। इस धर्मनगरी में हजारों वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन का मोह भंग करने और कर्म करने का संदेश देने के उद्देश्य से जो गीता के उपदेश दिए, यह उपदेश आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक है। इन उपदेशों का अनुसरण करने वाले व्यक्ति की तमाम समस्याओं का समाधान संभव है।

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र आज भी पवित्र ग्रंथ

सांसद नंदकुमार बोद्घा वीरवार को कुरुक्षेत्र के पर्यटन स्थलों का अवलोकन करने के उपरांत केडीबी के सदस्यों से अपने मन की बात को साझा कर रहे थे। इससे पहले रिपब्लिक ऑफ मॉरीशस के पूर्व विदेश मामले एवं पर्यटन मंत्री एवं सांसद नंदकुमार बोद्घा ने ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर के साथ-साथ अन्य पर्यटन और तीर्थ स्थलों का अवलोकन किया। इन तीर्थ स्थलों को देखने के उपरांत मॉरीशिस के सांसद नंदकुमार बोद्घा गदगद हो गए और उन्होंने धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र के पर्यटन स्थलों की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र आज पवित्र ग्रंथ गीता के कारण आज पूरे विश्व में जाना जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली

उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मॉरीशिस में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा चुका है। इस आयोजन से कुरुक्षेत्र और अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। मॉरीशिस सरकार की तरफ से पवित्र ग्रंथ गीता को लेकर भविष्य में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि पूरा विश्व गीता के उपदेशों के साथ जुड़ सके। केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी ने मॉरीशस के सांसद को ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर के साथ-साथ अन्य तीर्थ स्थलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इन तीर्थों के ऐतिहासिक पहलुओं पर प्रकाश डालने के साथ-साथ पवित्र ग्रंथ गीता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और सरकार की तरफ से केडीबी की कॉफी टेबल बुक भेंट करते हुए कहा कि इस पुस्तक में कुरुक्षेत्र 48 कोस के साथ-साथ तमाम ऐतिहासिक पहलुओं के बारे में जानकारी मिल पाएगी।

ये भी पढ़ें : मां दुर्गा को सिंदूर लगाकर नाच गाकर, मां दुर्गा की मूर्ति का किया गया विसर्जन

ये भी पढ़ें :गौड़ कॉलेज में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आये गुलज़ार छानीवाला

ये भी पढ़ें : ट्रक को अपनी लेन में ही चलाएं चालक, इससे हादसे कम होंगे : लोकेश कुमार