सुमन संडवा, तोशाम। हांसी चूंगी पर नव निर्माणधीन चौ. छोटूराम चौक पर सयुंक्त मोर्चा द्वारा चौ. छोटूराम जयंती मनाई गई। उपस्थित किसानों व मजदूरों को संबंधित करते हुए युवा कल्याण संगठन के संयोजक कमल प्रधान ने कहा कि चौ. छोटूराम किसान व कमेरे वर्ग के मसीहा तो थे ही इसके साथ- साथ हर वर्ग के लिए उन्होंने जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चौ. छोटूराम की जयंती बडे धूमधाप से मनाई गई। जिसमें सभी वर्गों के लोग ओर कई संगठनों ने भाग लिया।
कमल प्रधान ने कहा कि छोटूराम का जन्म रोहतक के छोटे से गांव गढ़ी सांपला में हुआ। उन्होंने किसान – मजदूर वर्ग को कर्ज मुक्त करने के लिए प्रयास किया। किसानों के लिए मंडियों की व्यवस्था की लड़ाई व अनेक करों से राहत दिलवाने का कार्य किया। किसानों को उनकी जमीन का मालिकाना हक दिलवाने, शिक्षा की व्यवस्था हेतु अनेक शिक्षण संस्थानों का निर्माण करवाना उनकी दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। उनका मानना था कि गरीब किसान व मजदूर के बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर ही आगे बढ़ सकते हैं। इसलिए ऐसे महापुरुषों को हमेशा याद किया जाएगा ताकि आने वाली पीढियां उनके पद चिह्नों पर चल सकें और समाज को नई दिशा मिल सकें। कमल प्रधान ने कहा कि देश के महापुरुषों की प्रतिमाएं व चौक के नामकरण की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए प्रशासन के सहयोग से नई प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
इस अवसर पर राज सिंह धनाना, दयानंद होलदार, रोहताश सैणी, युद्धवीर खरेटा, अनिल शेषमा, मुकेश शर्मा ढाणी माहू, हरदीप टाला, जोगेंद्र तालु, राजेश पंघाल, ईश्वर बागनवाला, राजबीर बागनवाला, जगबीर अलखपुरा, सत्यवान पंघाल तोशाम, साहिल श्योराण, युद्धवीर चैयरमेन, रमेश टमाटर वाला, तेजबीर मास्टर, दीपक बंसल, योगेश पंघाल, बीर सिंह चौहान, भागु पघाल, संदीप पंघाल तोशाम, अभय सरपंच अलखपुरा, पवन सिन्धु, अजय सैनी आदि मौजूद रहे।