जिंदगी की जंग में शिकस्त खा गए शिंजो आबे, 6 घंटे पहले लगी थी गोली

0
463
Death of Shinzo Abe
Death of Shinzo Abe

आज समाज डिजिटल, Tokyo News:
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे आज जिंदगी की जंग में मौत से शिकस्त खा गए। शिंजो आबे को मौत से 6 घंटे पहले सीने में दो गोली मारी गई थी। इसके बाद उन्हें कार्डिएक अरेस्ट भी आया घंटों इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। शिंजो आबे की मौत के बाद जापान में एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।

शिंजो आबे का नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज चल रहा था। भारतीय के अनुसार सुबह करीब 8 बजे (जापान से हमारा समय तीन घंटे पहले है। अर्थात जापान में सुबह के 11।30 बजे थे) भाषण के दौरान आबे पर सभा में मौजूद एक हमलावर ने पीछे से फायर किया। लगभग 6 घंटे बाद उन्होंने आखिरी सांस ली। 67 साल के आबे सुरक्षा बलों की मौजूदगी में एक भाषण दे रहे थे, लेकिन दर्शक आसानी से उनके पास पहुंच रहे थे। पता लगा कि वे स्टेज पर खड़े थे, जब धमाके की आवाज आई और हवा में धुंआ भी दिखा।

गोली लगने के बाद बिगड़ रही थी तबीयत

गोली लगने के बाद से ही उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टर उन्हें बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे, इसके बावजूद उनमें कोई सुधार नहीं दिख रहा था। आबे के दिल समेत कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। ऐसे में माना जा रहा है कि आबे की मौत के बाद रविवार को होने वाले जापानी संसद के उच्च सदन के चुनाव टाले जा सकते हैं।

सेल्फ डिफेंस फोर्स में रह चुका है हमलावर

Death of Shinzo Abe
Death of Shinzo Abe

समाचार एजेंसी से मिल रही जानकारी के अनुसार शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। 42 साल के हमलावर के पास से गन बरामद हुई है। हमलावर सेल्फ डिफेंस फोर्स का सदस्य रह चुका है। पुलिस आरोपी से सवाल-जवाब कर रह रही है। हमलावर के शिंजो आबे पर हमला करने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है।

जापान पीएम बोले- दुर्भावना है ये हमला

जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने शिंजो आबे पर हुए हमले को बर्बर और दुर्भावनापूर्ण बताया। साथ ही यह भी कहा कि और इस घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। न्यूज एजेंसी ने लिखा कि पीएम किशिदा ने कहा कि हम वह सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं। इस समय, डॉक्टर शिंजो आबे को बचाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।पीएम किशिदा ने यह भी कहा कि मैं आलोचना करने के लिए सबसे कड़े शब्दों का उपयोग करना चाहता हूं, और इस समय मैं यही बताना चाहता हूं।

यह है शिंजो आबे का इतिहास

67 साल के शिंजो आबे लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) से जुड़े हैं। आबे 2006-07 के दौरान प्रधानमंत्री रहे। आबे को एक आक्रामक नेता माना जाता है। शिंजो को आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस थी, इसकी वजह से उन्हें 2007 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। शिंजो आबे लगातार 2803 दिनों (7 साल 6 महीने) तक प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था।

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन