कल होने वाले शपथ ग्रहण से पहले होगी विधायक दल की बैठक, इन चेहरों में से एक का सीएम बनने की पूरी संभावना
Delhi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली। करीब ढाई दशक से ज्यादा समय के बाद राजधानी दिल्ली की सत्ता में वापसी करने वाली भाजपा ने अब दिल्ली में सरकार के गठन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। भाजपा की दिल्ली में नई सरकार कल रामलीला मैदान पर शपथ ग्रहण करेगी। इससे पहले आज विधायक दल की बैठक होगी जिसमें सीएम के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।
इन नेताओं का सीएम बनने की संभावना
प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से इस विधायक बने हैं। प्रवेश वर्मा ने आप चीफ अरविंद केजरीवाल को हराया है। प्रवेश वर्मा जाट समुदाय से हैं। युवा और एनर्जेटिक नेता हैं। पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। आरएसएस का बैकग्राउंड रहा है। वोटरों के बीच अच्छी पकड़ है। विजेंद्र गुप्ता तीन बार के रोहिणी सीट से विधायक रहे हैं। खास बात है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की लहर के बावजूद चुनाव जीतने में सफल रहे। दिल्ली में प्रशासन का अनुभव, विधायी प्रक्रियाओं की अच्छी समझ है। बीजेपी के कम विधायकों के बावजूद आम आदमी पार्टी को कड़ी चुनौती देने में सफल रहे।
ये नेता भी हैं कतार में शामिल
सतीश उपाध्याय ने इस बार मालवीय नगर से चुनाव जीता है। बीजेपी में प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। स्ट्रॉन्ग लीडरशिप स्किल के लिए जाने जाते हैं। संगठन में काम करने का अनुभव है। एनडीएमसी के वाइस प्रेसिडेंट के रूप में प्रशासनिक अनुभव है। आरएसएस से अच्छे संबंध रहे हैं। पार्टी का प्रमुख ब्राह्मण चेहरा भी हैं। मध्यप्रदेश में सह-प्रभारी की भूमिका भी निभा चुके हैं।
जनकपुरी से विधायक चुने गए आशीष सूद पार्टी के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। गोवा और जम्मू-कश्मीर से सह-प्रभारी भी रहे हैं। पार्टी का जानामाना पंजाबी चेहरा हैं। पार्षद के रूप में प्रशासनिक अनुभव भी है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से अच्छे संबंध हैं।
जितेंद्र महाजन रोहतास नगर से तीन बार के विधायक हैं। पार्टी की तरफ से वैश्य चेहरा हैं। वैश्व समुदाय का भी मजबूत समर्थन है। आसपास के विधानसभा क्षेत्र में भी इनका अच्छा प्रभाव माना जाता है। महाजन का आरएसएस से भी अच्छे रिश्ते माने जाते हैं। विवादों से दूर रहते हैं। इनकी इमेज साफ, सजग नेता की है।
ये भी पढ़ें : Delhi Crime News : नशेड़ी युवक ने की बुजुर्ग मां की हत्या, काबू