Panchkula News: आज पंचकूला से होगा जल शक्ति अभियान कैच द रैन के छठे संस्करण शुभारंभ

0
56
Panchkula News: आज पंचकूला से होगा जल शक्ति अभियान कैच द रैन के छठे संस्करण शुभारंभ
Panchkula News: आज पंचकूला से होगा जल शक्ति अभियान कैच द रैन के छठे संस्करण शुभारंभ

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल होंगे मुख्यातिथि, सीएम नायब सैनी व मंत्री श्रुति चौधरी रहेंगी उपस्थित
500 गांव के ग्राउंड वाटर रिचार्ज का लक्ष्य
Panchkula News (आज समाज) पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला से आज जल शक्ति अभियान-कैच द रैन 2025 के छठे संस्करण का राष्ट्र स्तरीय पर शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल मुख्यातिथि होंगे। वहीं सीएम नायब सैनी और सिंचाई एवं जलसंसाधन मंत्री श्रुति चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। इस अभियान के तहत हरियाणा के 500 गांवों के भू-जल को रिचार्ज करने का लक्ष्य तय किया है।

हरियाणा द्वारा पिछले 10 सालों में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की सफलता को देखते हुए प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री सैनी को इस बड़े अभियान के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यक्रम पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा। वहीं से इस अभियान की शुरूआत की जाएगी।

पीएम ने 2019 में की थी जल शक्ति अभियान की शुरूआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में जल शक्ति अभियान की शुरूआत 2019 में हुई थी। इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य जल संचयन, तालाबों और जल स्रोतों का पुनर्जीवन, मॉनसून के जल का पुन: उपयोग, विलुप्त हो रहे नदी का पुनर्जीवन जैसे महत्वपूर्ण प्रयासों आधारित है। मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में हरियाणा पौंड अथॉरिटी का गठन किया गया है। जो प्राचीन तालाबों के पानी को उपचारित कर सिंचाई और अन्य कार्यों के लिए उपयोग करने के प्रति लोगों को प्रेरित कर रही है।

सीएम ने अधिकारियों को दिए नदियों को भी आपस में जोड़ने के लिए रोड़-मैप तैयार करने के निर्देश

सीएम सैनी ने हांसी -बुटाना लिंक नहर को भी वाटर -स्टोरेज के लिए प्रयोग करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने प्रदेश में जल-आॅडिट से व्यापक जल -प्रबंधन करने के निर्देश दे चुके हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य से होकर गुजरने वाली नदियों को भी आपस में जोड़ने के लिए रोड़-मैप तैयार करें। इससे बरसात के दिनों में बाढ़ से होने वाले नुकसान से बचने और निम्न भू-जल स्तर को ऊपर लाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें : हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी: विपुल गोयल